{"_id":"67d09367fc10d99daf0250ec","slug":"trial-for-8th-womens-national-boxing-championship-today-hisar-news-c-21-hsr1020-583054-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आठवीं महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आठवीं महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आज
Wed, 12 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से आठवीं महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए बुधवार को तोशाम रोड स्थित अखिल कुमार बॉक्सिंग क्लब में ट्रॉयल लिए जाएंगे। क्लब के वाइस प्रेजिडेंट अर्जुन ठाकुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भार श्रेणियों में बदलाव के कारण ये चयन ट्रायल आयोजित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि 12 मार्च को वजन और मेडिकल परीक्षण सुबह 6 से 7 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद वजन वर्ग 45-48, 48-51, 51-54, 54-57, 57-60, 60-65, 65-70, 70-75, 75-80 और +80 किलोग्राम भारवर्ग में ट्रॉयल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्रता मापदंड 4 से 7 नवंबर 2024 तक रोहतक में आयोजित पांचवीं एलीट महिला हरियाणा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सभी पदक विजेता (स्वर्ण, रजत और कांस्य) शामिल रहेंगे।
इसके अलावा 2024 में किसी भी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के सभी पदक विजेता भी ट्रॉयल दे सकते हैं। इस अवसर पर अर्जुन अवाॅर्डी एवं ओलंपियन अखिल कुमार, क्लब के प्रधान सूबे सिंह बैनिवाल, कोच विकास लोहान, कोच रणवीर मौजूद रहेंगे।