फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tree fell on railway track

Hisar News: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, 3 घंटे से अधिक देर तक थमे मेरठ-श्रीगंगानगर ट्रेन के पहिये

Sat, 05 Oct 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on railway track
हिसार। सातरोड से कुछ दूरी पर शुक्रवार शाम को रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। इस कारण मेरठ-श्रीगंगानगर ट्रेन 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक खड़ी रही। इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। वही, ट्रेन में बैठ यात्रियों ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वही ट्रैक बाधित होने के कारण किसान एक्सप्रेस भी कई घंटों तक का हांसी स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


पंजाब से ट्रेन में बैठे योगेश ने बताया कि सातरोड से कुछ दूर पहले ट्रैक पर पेड़ गिर गया था। जैसे ही ड्राइवर को पेड़ का एहसास हुआ तो ड्राइवर ने ट्रेन को वापस पीछे ले लिया। योगेश की मानें तो उन्होंने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। योगेश ने बताया कि उन्हें सिरसा जाना था। शाम 6:15 बजे ट्रेन सातरोड के पास पहुंच गई थी। यहां 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक खड़ी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed