{"_id":"6a8f3eac889bcae59a0f50c7","slug":"transport-minister-accused-of-reneging-on-promises-two-hours-of-slogan-shouting-hisar-news-c-21-hsr1020-938494-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: परिवहन मंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप, दो घंटे की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: परिवहन मंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप, दो घंटे की नारेबाजी
Thu, 27 Aug 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
हिसार में यातायात प्रबंधक प्रीतम कुमार को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते सांझा मोर्चा के पद
हिसार। विभिन्न मांगों के लिए बुधवार को प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो में दो घंटे का प्रदर्शन किया गया। हिसार डिपो परिसर में कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता राजबीर सिंह दुहन ने की जबकि डिपो कमेटी के प्रधानों ने संचालन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने यातायात प्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य संदीप जैनावास, कर्मबीर मसूदपुर, जोगेंद्र पंघाल, जितेंद्र शर्मा, अजय दुहन, अरुण शर्मा, अनूप श्योकद, अमित जुगलान और नरेंद्र खरड़ ने कहा कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास के घेराव के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर 15 दिन में बैठक बुलाने का भरोसा दिया था। समय सीमा बीतने के बावजूद बैठक नहीं बुलाए जाने से कर्मचारियों में रोष है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि चालक, परिचालक, हेल्पर और मैकेनिक समेत हजारों पद लंबे समय से रिक्त हैं। उन्होंने नियमित भर्ती, चालक-परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाने, परिचालकों को लिपिकों की तर्ज पर तीन वेतन वृद्धि और जोखिम भत्ता देने की मांग की।
विज्ञापन
5-6 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनी :
कर्मचारियों ने इसके अलावा एचकेआरएन के माध्यम से लगे परिचालकों सहित सभी कर्मचारियों को नियमित करने, इलेक्ट्रिक बसों की घाटे वाली ठेका व्यवस्था खत्म करने, पहले की तरह अर्जित अवकाश देने, कार्यालय सहायकों के पद बढ़ाने और लिपिकों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग उठाई गई। नेताओं ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 5 और 6 सितंबर को प्रदेशभर में बसों का चक्का जाम रहेगा।