फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Transformers of 10-10 MVA capacity will be installed in 4 sub-stations of 33 KV, the population of 1.25 lakh will get relief from power cuts

Hisar News: 33 केवी के 4 सब स्टेशनों में लगेंगे 10-10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर, सवा लाख की आबादी को बिजली कटों से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Transformers of 10-10 MVA capacity will be installed in 4 sub-stations of 33 KV, the population of 1.25 lakh will get relief from power cuts
हिसार। इस बार गर्मी के इस मौसम में शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। ओवरलोड सब स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ओवरलोड वाले एरिया को चिह्नित कर लिया है। शहर में मिलगेट, शिव नगर व मॉडल टाउन एरिया, चंदननगर, डिफेंस कॉलोनी, सुभाष नगर, सेक्टर-15, सेक्टर-13, सेक्टर 1-4, ऑटो मार्केट एरिया में 10-10 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। बिजली निगम का मानना है कि इससे काफी हद तक बिजली का लोड कम होगा और फाॅल्ट भी कम होंगे। इससे शहर की करीब सवा लाख की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन




शहर के चार बिजली सब स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता



गर्मी के मौसम में बिजली कटों की समस्या से निपटने के लिए शहर के चार बिजली सबस्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 33 केवी आजाद नगर सब स्टेशन, 33 केवी सेक्टर 1-4 सब स्टेशन, 33 केवी सेक्टर 13 सब स्टेशन व 33 केवी ऑटो मार्केट सब स्टेशन की 10-10 एमवीए तक की क्षमता बढ़ाई जाएगी। शहर के अधिक लोड वाले एरिया में 100 केवीए व 200 केवीए के 30 नए ट्रांसफार्मर इंस्टॉल किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीण एरिया में गांव बड़सी, चौधरीवास, गैबीपुर, बरवाला व हिसार रेलवे रोड पर 10-10 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर इंस्टॉल किए जाएंगे।
विज्ञापन




33 केवी के 7 नए बिजली घर बनेंगे



दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की ओर से ग्रामीण एरिया ढंढ़ेरी, धान्सू, बीड़, लौहारी, बनभौरी, कालीरावण, ढाणा कलां, उकलाना व मिर्जापुर गांव में 33 केवी के नए बिजली घरों का निर्माण किया जाना है। जिनका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर 16-17 में बनेगा जीआईएस बिजलीघर



सेक्टर 16-17 में 33 केवीए बिजलीघर बनाया जाएगा। वर्ष 2023 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यह बिजली घर गैस इंसूलेटिड सब स्टेशन जीआईएस तकनीक के साथ बनाया जाएगा। यह आधुनिक तकनीक है जिसमें वायर्स अंडरग्राउंड रहेंगी, आंधी और बारिश में भी एरिया की बिजली सप्लाई डिस्टर्ब नहीं हाे सकेगी। जीआईएस तकनीक में एरिया की भी कम जरूरत हाेगी। नया बिजलीघर 800 स्क्वेयर मीटर एरिया में बनाया जाएगा ओर इस पर करीब 12 कराेड़ रुपये की लागत आएगी। बिजली सर्कल में बनने वाला जीआईएस तकनीक का यह पहला बिजलीघर हाेगा। इस तरह के बिजलीघर गुरुग्राम सर्कल में बनाए हैं।







ये बनकर तैयार हुए बिजली घर



अर्बन एरिया की बिजली सप्लाई में सुधार के लिए डीएचबीवीएन ने एयरपाेर्ट, एचएयू और लुवास मे तीन नए बिजली घर बनाकर तैयार कर दिए हैं। एयरपाेर्ट बिजलीघर इंन्डीपेंडेंट हाेगा, यहां से सिर्फ एयरपाेर्ट की बिजली सप्लाई हाे सकेगी। एचएयू के बिजलीघर से एचएयू कैंपस के अलावा आसपास की काॅलाेनियाें की सप्लाई भी जुडे़गी। वहीं सेक्टर 9-11 में भी 33 केवी बिजलीघर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।







शहर के चार सब स्टेशनों पर क्षमता बढ़ाई जाएगी। इन पर 10-10 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। ज्यादा लोड वाले एरिया में 10-10 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। बिजली घरों पर मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। नए बिजली घरों का निर्माण भी किया जा रहा है। - एसएस रॉय, एसई बिजली निगम हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed