फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Transformer caught fire in Balsamand, appliances of 20 houses burnt, 3 including girl electrocuted

Hisar News: बालसमंद में ट्रांसफार्मर में लगी आग, 20 घरों के जले उपकरण, बच्ची समेत 3 को लगा करंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Transformer caught fire in Balsamand, appliances of 20 houses burnt, 3 including girl electrocuted
बालसमंद में बिजली ट्रांसफार्मर व उपकरण जलने के बाद मौजूद ग्रामीण। 
बालसमंद। कस्बे में सरसाना रोड पर एक ट्रांसफार्मर में आग लगने से 20 घरों के बिजली के उपकरण जल गए। आग लगने बिजली के उपकरणों से तीन वर्षीय बच्ची समेत तीन को करंट भी लगा है। हादसे के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर व्यवस्था को सुचारू कराया।
विज्ञापन

ग्रामीण विनोद, राजेंद्र, लीलूराम ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। सुबह करीब आठ बजे ट्रांसफार्मर पर पक्षी बैठने से धमाका हुआ। बिजली निगम को जानकारी देने के बावजूद कर्मचारियों ने एक बार लाइट बंद कर पुन: चालू कर दी। इस दाैरान ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफॉर्मर से जुड़े 20 घरों के फ्रीज, कूलर, इनवर्टर, बैटरी, पानी व चक्की की मोटर जल गईं।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगने से तिलोक, लीलूराम, राजेंद्र, अजीत, लीला, ओमप्रकाश, रणबीर, विनोद, हवा सिंह, दलबीर, राजेंद्र, राजेंद्र, रणबीर, राजकुमार, महेंद्र, प्रताप, ताराचंद और सतीश के घरों के बैटरी, फ्रिज, पंखे, सीसीटीवी, पानी की मोटर सहित अन्य घरेलू उपकरण जले हैं। वही 35 वर्षीय महिला किरण और 40 वर्षीय सुमन को करंट भी लगा है। हादसे से सहमी तीन वर्षीय पारुल घर से बाहर भागने लगी तो गेट से उसको करंट लगा है। सूचना मिलने पर अधिकारी माैके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed