फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trainee doctor returning from China deteriorates, admitted to civil hospital

चीन से लौटे प्रशिक्षु डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, नागरिक अस्पताल में भर्ती

Tue, 04 Feb 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Trainee doctor returning from China deteriorates, admitted to civil hospital
Trainee doctor returning from China deteriorates, admitted to civil hospital - फोटो : Hisar
एक फरवरी को चीन से लौटे गांव चैनत निवासी एक प्रशिक्षु डॉक्टर की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने कोरोना वायरस की आशंका में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है, जहां उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मरीज के सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली की एनसीडीसी सेंट्रल लैब में भेजा जाएगा। सैंपलों की रिपोर्ट दो से तीन दिन में आएगी। प्रशिक्षु डॉक्टर पांच साल से चीन में रह रहा है और बीच-बीच में अपने गांव आता-जाता रहता है। इससे पहले प्रशिक्षु डॉक्टर 25 दिसंबर को चीन गया था।
विज्ञापन

रिपोर्ट के आने के बाद भी पता चल सकेगा कि मरीज कोरोना वायरस से ग्रस्त है या नहीं। बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले ही अलर्ट हो चुका है। इसे लेकर विभाग की तरफ नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।
विज्ञापन

चैनत गांव निवासी मोहन (25) चीन के वेफांग मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस कर चुका है और इंटर्नशिप कर रहा है। सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल मोहन ने बताया कि उसे बुखार महसूस हो रहा है, कभी-कभी गला भी दर्द करता है। कभी बुखार ठीक हो जाता है। मोहन के मुताबिक चीन में उससे बुखार के बारे पूछा गया था और मास्क इस्तेमाल करने के लिए दिए गए थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उसका चेकअप किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की भी जांच की
उधर, डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों की भी जांच की। हालांकि अभी तक परिजनों में किसी तरह के लक्षण नहीं मिले हैं। मगर फिर भी उन्हें मरीज से दूर रहने की सलाह दी गई। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी एहतियात बरते के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
ये सावधानी बरतें
- संक्रमण से संभावित व्यक्ति को अलग रखें।
- रोगी के साथ हाथ न मिलाएं।
- रोगी को यात्रा न करने दें।
- हाथों को दिन में कई बार साबुन व गुनगुने पानी से धोएं।
कोरोना वायरस को लेकर किया जागरूक
उधर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शहरवासियों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी नूर मोहम्मद व नरेश कुमार ने कबीर चौक, डोगरान मोहल्ला, रामपुरा मोहल्ला आदि क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को इस वायरस से बचने के उपाय बताए।

फिजिशियन की निगरानी में ईएनटी विशेषज्ञ द्वारा मरीज के गले के अंदरूनी हिस्से से स्वैब का सैंपल लिया गया है। मरीज का सैंपल दिल्ली की एनसीडीसी सेंट्रल लैब एक में भेजा जाएगा, जहां से दो से तीन दिन में रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि मरीज कोरोना वायरस से ग्रस्त है या नहीं। रिपोर्ट आने तक उसे सामान्य बुखार की दवा दी जाएगी।
- डॉ. जया गोयल, नोडल अधिकारी, रैपिड एक्शन कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed