फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Traders said - If you want to see hell alive then come to New Rajguru Market

Hisar News: व्यापारी बोले-जीते जी अगर नरक देखना है तो न्यू राजगुरु मार्केट आओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Traders said - If you want to see hell alive then come to New Rajguru Market
हिसार। शहर में बाजारों की सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर गौतम सरदाना ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में मार्केट एसोसिएशन व व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में पहुंचे आधी से ज्यादा मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत की। किसी ने कहा कि उन्हें पैसे देकर सफाई करवानी पड़ती है तो कोई बोला फोन करने पर भी सफाई कर्मचारी होली-दिवाली ही आते हैं। बैठक में व्यापारियों ने सुबह 11 बजे मार्केट में कचरा उठाने वाली गाड़ियां भेजने की मांग की, जिस पर सभी एसोसिएशन ने अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन

इस दौरान न्यू राजगुरु मार्केट के पदाधिकारियों ने कहा कि जीते जी अगर किसी ने नरक देखना है तो हमारी मार्केट में आ जाए। मार्केट के पीछे गली में पेशाब बहता है। यहां लगे जनरेटर उठवाकर गेट लगवाया जाए। जंभेश्वर मार्केट में पदाधिकारियों ने कहा कि मार्केट में 10-12 फुट तक अतिक्रमण हो रखा है। पारिजात चौक पर कब्जा है। होटल वाले रात को कचरा डालते हैं। इन पर कार्रवाई की जाए। भगत सिंह चौक के पास स्थित लक्ष्मी मार्केट के व्यापारी बोले कि खुले में मीट कटता है। इस मेयर ने कहा कि शहर में कई जगहों पर मीट कटता है। अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने सभी निकायों से सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा था। इसके बाद से निगम अधिकारी भी सफाई को लेकर ज्यादा सचेत हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों में शहर के बाहरी एरिया में विशेष सफाई अभियान चलाए गए हैं। इसी को लेकर बुधवार को मार्केट एसोसिएशन के साथ यह बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन एसोसिएशन ने सफाई पर जताई नाराजगी
बैठक में 13 एसोसिएशन को बुलाया गया था। इनमें से कमला मार्केट, गणेश मार्केट, क्लॉथ मार्केट फेज वन, लक्ष्मी मार्केट, इंदिरा मार्केट, ग्रीन स्कवेयर मार्केट व क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निगम की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। कमला मार्केट के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी उनसे पैसे मांगते हैं। इस पर संयुक्त आयुक्त ने कहा कि ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत अवगत करवाएं।

क्लॉथ मार्केट फेज वन के व्यापारियों ने कहा कि फोन करने पर सफाई कर्मचारी होली-दिवाली पर ही आते हैं। मेयर के घर के पास स्थित लक्ष्मी मार्केट के व्यापारियों ने कहा कि कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती। मेयर बोले-गाड़ी रोज आती है। इस पर व्यापारियों ने कहा कि वाल्मीकि मोहल्ले में नहीं आती, मेयर बोले जांच की जाएगी।
ये फैसले लिए गए
- डायल 112 की तर्ज पर कचरा उठाने वाली गाड़ियों के लिए एक नंबर जारी किया जाएगा।
- बाजारों में सुलभ शौचालय मार्केट एसोसिएशन के साथ अटैच किए जाएंगे। उनके साइन के बाद ही एजेंसी को पेमेंट की जाएगी।
- सभी दुकानदार दुकानों में सूखे व गीले कचरे के लिए अलग-अलग दो डस्टबिन रखें। डस्टबिन न मिलने चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article