फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Traders demonstrated in case of theft of Rs 12 lakh from Bank Customer Service Center

बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से 12 लाख रुपये चोरी के मामले में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated in case of theft of Rs 12 lakh from Bank Customer Service Center
हांसी। शहर के भगत सिंह रोड स्थित सिद्धि विनायक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के बाहर वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे 12 लाख रुपये से भरे बैग चोरी करने का आरोपी अभी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को व्यापारी केंद्र के बाहर एकत्रित हुए और सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, हांसी पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

व्यापारी नेता प्रवीण तायल व आप नेता मनोज राठी ने कहा कि यह सरकार आम जनता विरोधी है और आम व्यापारी को सरेआम लूटा जा रहा है। सरकार का कानून व्यवस्था की और कोई ध्यान नहीं हैं। उधर इस मामले में व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग ने आईजी हिसार व एसपी नितिका गहलोत से बातचीत की और उन्होंने 3 बजे लघु सचिवालय में व्यापारियों को बातचीत के लिए बुलाया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए और धरने प्रदर्शन खत्म किया। बता दें कि वीरवार रात भगत सिंह रोड स्थित सिद्धि विनायक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के स्वामी सोनू सिंधवानी का 12 लाख रुपये से भरा बैग कोई अज्ञान चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

वहीं, हांसी व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने चोरी हुए रुपये व लैपटॉप की बरामदगी के लिए एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात की। व्यापारी नेता राम अवतार तायल ने बताया कि हमें एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। इस मौके पर बजरंग बंसल, राजीव शर्मा, देवेंद्र महत्ता, रमेश भूटानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी हुआ पैसा नहीं मिला तो होगा बड़ा आंदोलन : गर्ग
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने व्यापारियों की मीटिंग के उपरांत पत्रकारवार्ता में कहा कि इस वारदात से व्यापारियों में रोष है। प्रदेश में हर रोज लूटपाट, फिरौती, हत्या, अपहरण व चोरियों की वारदात होने से प्रदेश का व्यापारी व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। सरकार ने व्यापारी व आम जनता की सुरक्षा राम भरोसे छोड़ रखी है। गर्ग ने कहा कि अगर जल्द ही पुलिस प्रशासन ने इस मामले को नहीं सुलझाया और चोरी किया गया पैसा बरामद नहीं किया तो व्यापारी वर्ग बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इस अवसर पर जगदीश मित्तल, विनय जैन, राहुल जैन, राजेश कासनियां, रिंकू भाटिया, बलवंत मित्तल, सुदर्शन सचदेवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed