फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tortoise pace of construction of railway foot overbridge, till now only beam is ready

Hisar News: रेलवे फुट ओवरब्रिज के निर्माण की कछुआ चाल, अब तक बीम ही तैयार, मार्च में खत्म होगी एफओबी की डेडलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tortoise pace of construction of railway foot overbridge, till now only beam is ready
रेलवे फुट ओवरब्रिज के लिए तैयार बीम। 
हिसार। रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) की सुविधा लेने के लिए यात्रियों को अभी लंबा इंतजार करना होगा। 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाने का काम धीमी गति से चल रहा है। अभी तक प्लेटफार्म पर बीम ही तैयार हो पाई है। इसे सूखने में समय लगेगा। ऐसे में मार्च तक काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है। रेलवे ने एफओबी की डेडलाइन मार्च रखी है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों की मानें तो 10 दिन बाद काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद काम में तेजी लाई जाएगी। वहीं, स्टेशन पर छह लिफ्ट लगाई जाएगी, ताकि यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो। दोनों प्रोजेक्ट पर करीब 16.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे और अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत काम होगा।
विज्ञापन

अभी स्टेशन पर लगी हैं दो लिफ्ट रेलवे स्टेशन पर छह प्लेटफार्म बने हैं, मगर अभी तक प्लेटफार्म नंबर-2 और प्लेटफार्म नंबर-4 पर ही लिफ्ट की सुविधा है, लेकिन लिफ्ट में बार-बार खराबी आ रही हैं। हालांकि यहां छह लिफ्ट और लगाई जानी हैं। इसके बाद यात्रियों एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed