फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Toran gate built on the lines of Khatu near Shri Shyam Temple, becomes center of attraction for Shyam devotees.

Hisar News: श्री श्याम मंदिर के समीप खाटू की तर्ज पर बना तोरण द्वार, श्याम भक्तों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Toran gate built on the lines of Khatu near Shri Shyam Temple, becomes center of attraction for Shyam devotees.
हांसी तैयारा हुआ तोरण द्वार।
हांसी। विश्वकर्मा चौक पर श्री श्याम मंदिर के नजदीक खाटू की तर्ज पर तोरण द्वार का 83 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके निर्माण के लिए 50 लाख रुपये का एस्टीमेट था, लेकिन बाद में द्वार को सुंदर बनाने के लिए 33 लाख रुपये की लागत से छतरी का निर्माण करवाया गया। वहीं राजस्थान से आए कलाकारों से द्वार पर भगवान कृष्ण, चक्र जैसे डिजाइन बनवाए गए।
विज्ञापन

इसे हूबहू खाटू के तोरण द्वार का रूप दिया गया है। रात के समय लाइटों में द्वार का अलग ही रूप देखने को मिलता है। इसके अलावा वाहन की टक्कर से द्वार को नुकसान न पहुंचे इसके लिए द्वार के दोनों तरफ लोहे की एंगल लगाई गई हैं। तोरण द्वार का निर्माण कार्य बीते वर्ष अप्रैल महीने में शुरू हुआ था। अब जाकर इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ है। निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही द्वार शहर का आकर्षण केंद्र बना हुआ है। खासतौर पर श्याम भक्तों के लिए एक तरह से यह श्रद्धा का द्वार है।
विज्ञापन


आज उद्घाटन पर होगा संकीर्तन
तोरण द्वार के उद्घाटन पर वीरवार शाम 6 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री श्याम मित्र मंडल की तरफ से संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जयपुर से आई कलाकार साक्षी अग्रवाल भजनों से संकीर्तन करेंगी। श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान जगदीश राय मित्तल ने बताया कि श्री श्याम मंदिर के समीप तोरण द्वार बनकर तैयार हो चुका है। जिसका उद्घाटन विधायक विनोद भयाना की तरफ से किया जाएगा। अध्यक्षता अग्रोहा विकास ट्रस्ट इकाई हांसी के प्रधान विनय व गौरव जैन टाॅफी वाले करेंगे। नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी, वाइस चेयरमैन अनिल बंसल व नगर परिषद के अधिकारी विशेष रूप से पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed