फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Took the photo of Dr. Ambedkar but did not send any scheduled caste to the Rajya Sabha - Kumari Selja

डॉ. आंबेडकर की फोटो तो लगा ली लेकिन राज्यसभा में किसी अनुसूचित जाति को नहीं भेजा- कुमारी सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Took the photo of Dr. Ambedkar but did not send any scheduled caste to the Rajya Sabha - Kumari Selja
कुमारी सैलजा मीडिया से बातचीत करते हुए - फोटो : Hisar
उकलाना मंडी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के कार्यालयों में डॉ. आंबेडकर के चित्र लगाने के सवाल पर कहा कि डॉ. आंबेडकर की फोटो तो लगा ली लेकिन राज्यसभा में पांचों सांसद में से एक भी अनुसूचित जाति के व्यक्ति को नहीं चुना। इन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो को नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आप का कोई प्रभाव नहीं होगा। वह वीरवार को गांव दौलतपुर में सरपंच प्रतिनिधि रंधावा उर्फ पाऊ श्योराण के प्रतिष्ठान पर उनके पुत्र साहिल के वैवाहिक समारोह के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुईं।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कौन क्या बनेगा और कांग्रेस पार्टी हाईकमान सर्वमान्य है। आम आदमी पार्टी के पंजाब में सरकारी कार्यालयों में डॉ. बीआर आंबेडकर व भगत सिंह की फोटो लगाने के बारे में सवाल पूछने पर सैलजा ने कहा कि अब इनकी असलियत सामने आ जाएगी। दशकों लग जाते हैं पार्टी बनाने में। मेहनत करनी पड़ती और लोगों के बीच में जाकर काम करना पड़ता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार बताए कितने कश्मीरी विस्थापितों को दिलाया रोजगार
उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल धर्म की राजनीति की है। मुख्यमंत्री के हलके करनाल जिले में हो रहे घोटालों में शामिल अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कश्मीर फाइल फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल को फिल्म के हिसाब से देखें। भाजपा इसे धर्म से जोड़कर फायदा उठा रही है। फिल्म हकीकत से परे है। जिस समय ये कश्मीरी पंडित को विस्थापित हुए उस समय भाजपा समर्थित सरकार केंद्र में मौजूद थी। भाजपा की केंद्र सरकार बताए आज तक कितने कश्मीरियों को कश्मीर में दोबारा से पुनर्वास करवाया, कितनों को रोजगार दिलवाया है। इस मौके पर जगन्नाथ, हरियाणा लीगल सैल के चेयरमैन लाल बहादुर खोवाल, सरपंच सुजीता देवी, प्रदीप सहारण, पूर्व सरपंच ऋषिपाल, चंद्रभान, भूपेंद्र गंगवा, बाला देवी, राजेश भुटानी, सज्जन, नरेश कुमार, रोहताश कुमार, हिमांशु श्योराण, अमरजीत, सत्यवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed