{"_id":"68d2db6c227a5a91980bcff7","slug":"toll-tax-is-being-collected-fully-facilities-are-incomplete-waterlogging-still-exists-at-sarsaud-on-the-hisar-chandigarh-national-highway-hisar-news-c-21-hsr1005-716545-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स वसूल रहे पूरा, सुविधाएं अधूरी : हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सरसौद में अभी तक जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल टैक्स वसूल रहे पूरा, सुविधाएं अधूरी : हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सरसौद में अभी तक जलभराव
विज्ञापन
मुंढाल में जर्जर हालत में हिसार-रोहतक नेशनल हाईवे की सर्विस लेन।
हिसार। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) वाहन चालकों से टोल टैक्स पूरा वसूल रहा है लेकिन वाहन चालकों को सुविधाएं अधूरी मिल रही हैं। इन दिनों हालात यह है कि शहर से निकलने वाले सभी नेशनल हाईवे की हालत खस्ता है। सड़कों पर जलभराव हो रखा है तो कहीं सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं।
इस कारण से वाहन चालकों को सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से सड़कों पर पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।
इस बार हुई सामान्य से ज्यादा बारिश ने एनएचएआई की सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। स्थिति यह है कि सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो रखे हैं। बारिश को थमे हुए काफी दिन हो चुके हैं और अभी तक पैचवर्क का कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
हिसार-रोहतक नेशनल हाईवे
हांसी क्षेत्र के आसपास इस हाईवे को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर अब भी पानी की निकासी नहीं हुई है। सड़कों पर रोड़ियां बिखरी हैं और जगह-जगह टूट-फूट साफ नजर आती है। गांव सोरखी और मुंढाल के पास सड़कें बेहद जर्जर हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे
सरसौंद क्षेत्र में हालात सबसे गंभीर हैं। करीब 20–25 दिन बाद भी यहां एक-एक फीट पानी जमा है। वाहन चालकों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है या लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता है। वहीं, रिहायशी क्षेत्रों से जुड़ी सर्विस लेनें भी कई जगह टूट चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी है।
-- -- -- -- --
हांसी-बरवाला नेशनल हाईवे
यह हाईवे सिर्फ नाम भर का है। हालत गांवों की सड़कों से भी बदतर है। गड्ढे ज्यादा और सड़क कम नजर आती है। इसके बावजूद विभाग ने अभी तक सुध नहीं ली है, जबकि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं।
-- -- -- -- -
पैचवर्क शुरू, दावा दुरुस्तगी का
एनएचएआई प्रोजेक्ट निदेशक विपिन मंगला ने बताया कि हिसार-रोहतक हाईवे पर गांव गढ़ी और भैणी महाराजपुर में पैचवर्क किया जा रहा है। पहले मुख्य सड़क दुरुस्त होगी, फिर सर्विस रोड बनाई जाएगी। सरसौंद में पहले एक किलोमीटर क्षेत्र में पानी भरा था, अब 300 मीटर में रह गया है। पानी की निकासी संभव नहीं है क्योंकि दोनों ओर भी पानी जमा है। हिसार-डबवाली हाईवे पर अग्रोहा के पास सर्विस लेन तैयार कर दी गई है। साथ ही पैचवर्क कराया गया है। इस मार्ग पर सभी स्ट्रीट लाइटें भी ठीक कर दी गई हैं।