फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   toll plaza, 11 district, DC, letter

टोल प्लाजा पर पुलिस तैनाती को 11 जिलों के डीसी को लिखा पत्र

Thu, 09 Jul 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
toll plaza, 11 district, DC,  letter
बड़ोपत्ती स्थित टोल प्लाजा। फाइल फोटो - फोटो : Hisar
प्रदेश के टोल प्लाजा पर पुलिस की तैनाती के लिए एनएचएआई के परियोजना कार्यान्वयन इकाई (प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट) रोहतक क्षेत्र के जीएम टेक्नीकल एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीके शर्मा ने उपायुक्तों को पत्र लिखकर टोल पर सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि टोल से गुजरते समय लोग छूट प्राप्त करने के लिए मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और टोल को भी नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही टोल प्लाजा के कर्मचारियों को एनएच जाम करने की धमकी भी देते हैं।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि बिना शुल्क दिए टोल क्रॉस करने वालों द्वारा कर्मचारियों के साथ लड़ाई-झगड़ा करने, धमकी देने आदि के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके चलते उपायुक्तों से मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाते हुए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इन जिलों के डीसी को लिखा पत्र
जीएम ने रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, हिसार, जींद, करनाल, चरखी दादरी और कैथल के उपायुक्तों को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि छूट लेने की चाह रखने वालों में अधिकतर टोल प्लाजाओं के आसपास के गांवों के लोग अधिक होते हैं। वे जबरदस्ती छूट लेने के लिए झगड़ा भी करने लगते हैं। नियमों के अनुसार 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों को टोल में निर्धारित छूट का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करते हैं जबरदस्ती
टोल पर बिना शुल्क दिए निकलने का प्रयास करने वालों में कुछ लोग आसपास के गांवों के लोग होते हैं, जो 20 से अधिक किलोमीटर के दायरे में आते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो निर्धारित 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले अपने जान-पहचान वालों के पहचान पत्र लेकर गाड़ी निकालने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग टोल कर्मचारियों को धमकी देकर भी वाहन निकालते हैं।
15 तक करेंगे जागरूक
जबरदस्ती वाहन टोल से बिना शुल्क के निकालने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने और 7 जुलाई से ऐसे वाहनों को टोल न पार करने देने के निर्देश टोल अधिकारियों के पास पहुंचे हैं। इसके बावजूद टोल अधिकारियों ने किसी भी तरह की हिंसात्मक स्थिति से बचने के लिए ऐसे लोगों को 15 जुलाई तक का समय देते हुए उन्हें जागरूक करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में गांवों के सरपंचों के द्वारा, सोशल मीडिया के माध्यम से और टोल पर क्रॉसिंग के साथ वाहन चालकों को जानकारी दी जा रही है। 16 जुलाई से केवल पहचान पत्र देखकर ही ऐसे वाहनों को टोल क्रॉस करने दिया जाएगा।

हाल में नरवाना टोल पर कर्मियों से दुर्व्यवहार की घटना हुई है। 11 जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है और प्रशासन व पुलिस से सहायता मांगी है। फिलहाल सरपंचों और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नियमानुसार टोल में छूट दी जा रही है। 100 प्रतिशत फास्टैग करने के आदेश हैं, लेकिन कुछ लोग अब भी अनावश्यक रूप से छूट लेना चाहते हैं।
- पुष्पेंद्र सिंह, डीएमटी, एनएचएआई, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed