फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Today there will be a change in the timing of flights from Hisar to Delhi and Ayodhy

Hisar News: आज हिसार से दिल्ली व अयोध्या के लिए फ्लाइट के समय में रहेगा बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Today there will be a change in the timing of flights from Hisar to Delhi and Ayodhy
हिसार। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से रविवार को दिल्ली व अयोध्या के लिए प्रस्थान व आगमन वाली फ्लाइट के समय में अपरिहार्य कारणों से अस्थायी तौर पर बदलाव किया गया है। नए शेड्यूल के हिसाब से रविवार को दिल्ली से हिसार की फ्लाइट सुबह 10.10 बजे की बजाय दोपहर 12:10 बजे आएगी। वहीं हिसार से अयोध्या के लिए फ्लाइट सुबह 10.35 के बजाय दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। अयोध्या से हिसार की फ्लाइट अपराह्न 3 बजे की बजाय शाम 5 बजे हिसार एयरपोर्ट पर आएगी। इसके बाद दिल्ली के लिए शाम 5:25 बजे रवाना होगी। आगामी फ्लाइट के शेड्यूल में भी बदलाव संभव है।
विज्ञापन

बस स्टैंड से एयरपोर्ट के बीच एसी बस की सुविधा
रविवार से बस स्टैंड से एयरपोर्ट के बीच एसी बस की सुविधा शुरू की जाएगी। यही नहीं यह बस यात्रियों को टर्मिनल से लेकर फ्लाइट तक भी लेकर जाएगी। बता दें कि अभी तक यात्रियों को ऐसी कोई सुविधा नहीं दी जा रही थी। यात्रियों की मांग थी कि फ्लाइट से उतरने के बाद उन्हें एयरपोर्ट के बाहर तक ट्रांसपोर्ट सुविधा दी जाए।
विज्ञापन


अगले सप्ताह नए रूट पर हवाई सेवाएं शुरू होने की संभावना
अगले सप्ताह से कुछ और रूटों पर हवाई सेवाएं शुरू करने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो इस दौरान हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़, अहमदाबाद व जयपुर के लिए फ्लाइट सेवाओं का संचालन शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed