फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Today's time of judgment... Counting of votes will begin at 8 am

आज फैसले की घड़ी...सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Today's time of judgment... Counting of votes will begin at 8 am
हिसार/हांसी। हांसी नगर परिषद और बरवाला में नगर पालिक के आम चुनाव को लेकर 19 जून को हुई वोटिंग के बाद अब 22 जून को मतगणना का कार्य निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय एसडी महिला महाविद्यालय में मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना केंद्र के अंदर व बाहर सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

मतगणना के कार्य को निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने को लेकर दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। मतगणना के कार्य के लिए 14 टेबल लगाई गई है जिन पर 10 राउंड में मतगणना कार्य पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बरवाला : दो डीएसपी और 200 से अधिक पुलिस कर्मी रखेंगे नजर
बरवाला में नगर पालिक चुनाव की मतगणना को सकुशल और निष्पक्ष करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने राजकीय कॉलेज मैदान में बनाए मतगणना केंद्र की सुरक्षा बढ़ा दी है। मतगणना केंद्र तक तीन जगह नाके लगाए गए हैं। गहन जांच होने के बाद ही किसी को अंदर जाने दिया जाएगा। वहीं मतगणना को लेकर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रिहर्सल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। मतगणना स्थल पर दो लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना हाल और बाहर के एरिया में 2 डीएसपी समेत 200 से अधिक पुलिस बल तैनात किया है। इनके अलावा रिजर्व पुलिस बल को रखा गया है। तीन जगह नाकेबंदी की है। मतगणना केंद्र पर आने वाले उम्मीदवारों, एजेंटों और मीडिया कर्मियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। मतगणना केंद्र से अनाधिकृत व्यक्तियों और वाहनों को दूर रखा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने मतगणना हाल, स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण किया। रिहर्सल के दौरान उप पुलिस अधीक्षक रोहतास, उप पुलिस अधीक्षक कप्तान सिंह और थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed