फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Today four buses will go from Hisar to Sirsa, the first bus will leave at half past seven in the morning

हिसार से सिरसा जाएंगी आज चार बसें, पहली बस सुबह साढ़े सात बजे होगी रवाना

Mon, 18 May 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Today four buses will go from Hisar to Sirsa, the first bus will leave at half past seven in the morning
सुबह नौ बजे हिसार से पंचकूला के लिए रवाना हुई बस में बैठे यात्री - फोटो : Hisar
यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें हिसार से सिरसा के लिए भी बस की सुविधा मिलेगी। मंगलवार को हिसार से चार बसें सिरसा के लिए रवाना होंगी, वहीं पंचकूला के लिए भी तीन बसें जाएंगी। इसको लेकर रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है। सुबह साढ़े सात बजे हिसार से सिरसा के लिए पहली बस रवाना होगी। जिन यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक करवाया है उन्हें ही बस में जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

उधर, बस में बैठने से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी। यात्रियों के सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए जाएंगे। यात्रियों की रजिस्टर में एंट्री की जाएगी। उसके बाद ही यात्रियों को बस में बैठने की अनुमति मिलेगी। बस में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए 30 ही सवारियों को बैठाया जाएगा। सभी यात्रियों को मास्क लगाना भी अनिवार्य है। वहीं कुछ बसें अन्य डिपो से भी हिसार पहुंचेंगी।
विज्ञापन

हिसार से सिरसा कितने बजे जाएंगी बसें
- पहली बस : सुबह साढ़े सात बजे
- दूसरी बस : दोपहर 12 बजे
- तीसरी बस : दोपहर बाद ढाई बजे
- चौथी बस : शाम पांच बजे
हिसार से पंचकूला के लिए कितने बजे जाएगी बस
- पहली बस : सुबह नौ बजे
- दूसरी बस : दोपहर बाद सवा दो बजे
- तीसरी बस : दोपहर बाद तीन बजे
हिसार से पंचकूला गईं दो बसें
सोमवार को हिसार से दो बसें पंचकूला के लिए रवाना की गईं। पहली बस सुबह 9 बजे 30 यात्रियों को लेकर रवाना हुई, जबकि दूसरी बस दोपहर तीन बजे रवाना की गई। इस बस में सिर्फ सात ही यात्री ही गए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बस स्टैंड पर पुलिस तैनात रही। बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज चांदीराम ने बताया कि बस स्टैंड पर पूरी सुरक्षा की गई है। यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंगलवार से हिसार से पंचकूला के लिए तीन और हिसार से सिरसा के लिए चार बसें रवाना होंगी। इसको लेकर हमारी ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बस में सामाजिक दूरी का ध्यार रखते हुए यात्रियों को बैठाया जाएगा।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed