फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tied hands and feet, made them drink liquor, molested two children and raped a girl student

Hisar News: हाथ-पैर बांध पिलाई शराब, दो बच्चों से कुकर्म तो छात्रा से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tied hands and feet, made them drink liquor, molested two children and raped a girl student
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाला एक युवक गांव के ही दो बच्चों को खेत में ले गया और हाथ-पैर बांधकर शराब पिलाई। इस बाद आरोपी ने दोनों के साथ कुकर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ कुकर्म, जान से मारने की धमकी और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका 12 साल का बेटा है। सुबह बेटे के पेट में दर्द हुआ तो पूछने पर उसने बताया कि गांव का सोनू उसे और गांव के ही 10 साल के बच्चे को 16 सितंबर को बाइक पर बैठाकर खेत में ले गया था। वहां जाकर दोनों के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए फिर जबरन शराब पिलाई। इसके बाद दोनों के साथ गलत काम किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

वहीं जिले के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा को शादी का झांसा देकर सुल्तानपुर गांव निवासी सौरभ ने कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सौरभ के अलावा उसकी मां, बहन और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़िता ने बताया कि मई 2021 में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी। वहां पर सौरभ से मुलाकात हुई थी। सौरभ ने शादी करने की बात कही तो उसे मना कर दिया था। बाद में सौरभ ने फोन पर बात करनी शुरू कर दी है। उसने फोन पर अपनी मां और बहन से बात करवाई और शादी का झांसा दिया। फोन पर सौरभ को एनसीसी में हिस्सा लेने की बात कही तो उसने कहा कि वह अधिकारियों को जानता है। एनसीसी में दाखिला करवा देगा। इसके बाद उसका चाचा हमारे घर आया और मुझे एनसीसी में भाग लेने के लिए गांव से शहर लेकर आया। यहां पर आने के बाद सौरभ ने मुझे नशीला पदार्थ पिलाया और एक कैफे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बार-बार एनसीसी के बहाने शहर बुलाया और दुष्कर्म किया। अब आरोपी शादी से मुकर गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed