फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ticket for mayor-councillor post will be announced in two days: Patil

मेयर-पार्षद पद के लिए दो दिन में होगी टिकट की घोषणा : पाटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ticket for mayor-councillor post will be announced in two days: Patil
हिसार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रफुल्ला गुदधे पाटिल बुधवार को हिसार पहुंचे। कांग्रेस भवन में उन्होंने कहा कि दो दिन में मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश के सभी नगर निगमों में आवेदन लिए गए थे। अब दूसरे चरण में सभी आवेदकों से बातचीत की जा रही है। उनके सुझावों को निगम चुनाव के घोषणा पत्र में भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने प्रफुल्ल गुडधे पाटिल को मेयर पद के लिए 26 लोगों के आवेदन सौंपे। इससे पहले बजरंग गर्ग, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग, अमर गुप्ता ने राष्ट्रीय सचिव का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। प्रफुल्ल गुडधे पाटिल ने एक-एक कर सभी से उनकी राय पूछी। इस दौरान मेयर पद के दावेदारों में पूर्व चेयरमैन कृष्ण सिंगला टीटू, हनुमान ऐरन, रेखा ऐरन,बीर सिंह ख्यालिया, डॉ. रमेश पूनिया ,रवि भूटानी,छत्रपाल सोनी, अंजू अरोड़ा, संतोष जून, दलजीत पंघाल, अमित ग्रोवर,अरविंद शर्मा, संजीव भोजराज, सुशील कौशिक, विमल तरड, मीरा लोट,गीता आहुजा, बिमला तरड़ सहित अन्य सदस्यों ने चुनाव को लेकर अपना पक्ष रखा। इस मौके पर दिलबाग सिंह ढांडा, सुरेंद्र पंघाल, योगेन्द्र योगी, किरण मलिक, तेजवीर पूनिया, आशीष गोदारा कूकी, प्रधान दिलबाग सिंह हुड्डा, सुभाष वर्मा, संजीव भोजराज, सुशील कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

समन्वय समिति की बैठक में भी ली राय
मेयर पद के आवेदकों से मिलने से पहले उन्होंने कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक ली। इसमें हिसार नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत ब्योरा लिया।जिसमें उन्होंने जातिगत समीकरण, कुल मतदाताओं की संख्या, अनुसूचित मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निगम चुनाव को लेकर समिति के सदस्यों से उनकी राय पूछी। समिति सदस्यों ने कहा कि सभी को मिलकर एक साथ चुनाव लड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राड़ा ने बनाई दूरी
हिसार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामनिवास राड़ा ने मेयर का चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने मेयर पद के लिए कांग्रेस के टिकट पर आवेदन नहीं किया। वे बुधवार को राष्ट्रीय सचिव से मिलने के लिए भी नहीं पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि दो-तीन दिन में बैठक बुलाकर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed