{"_id":"6910fafd20785724ef0bfa71","slug":"three-year-old-girl-dies-after-e-rickshaw-overturns-hisar-news-c-21-hsr1005-747239-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ई रिक्शा पलटने से तीन साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ई रिक्शा पलटने से तीन साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
बंद पड़ा धान्सू रेलवे फाटक।
- फोटो : 1
हिसार। मिर्जापुर-धान्सू मार्ग पर रविवार शाम को एक ई रिक्शा के पलटने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में बच्ची के पिता सहित कुछ लोग घायल हो गए। बच्ची को पोस्टमार्टम सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल मे किया जाएगा।
जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि एक ई रिक्शा चालक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले कुछ लोगों को लेकर जा रहा था। चूंकि धान्सू रेलवे फाटक पर कुछ मरम्मत कार्य चल रहा है जिस कारण से यह फाटक बंद पड़ा है। इस वजह से वह मिर्जापुर की तरफ धांसू को जाने वाले कच्चे मार्ग से जा रहा था। मार्ग काफी उबड़ खाबड़ था।
इस कारण से ई रिक्शा का संतुलन बिगड़ और वह अचानक पलट गई। हादसे के वक्त एक तीन साल बच्ची तमन्ना अपने पिता रवि के साथ ई रिक्शा में सवार थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि कुछ अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो