फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three miscreants riding bullets snatched cash from e-rickshaw driver

Hisar News: बुलेट सवार तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक से नकदी छीनी

Wed, 11 Dec 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 11 Dec 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants riding bullets snatched cash from e-rickshaw driver
हिसार। कैंप चौक स्थित एक अस्पताल के पास सोमवार देर रात दो बजे बुलेट पर सवार तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक से तीन हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद डाबड़ा चौक की तरफ फरार हो गए। इस संबंध में ई-रिक्शा चालक की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छीना-झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में दुर्गा कॉलोनी के रहने वाले राजू ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार रात करीब दो बजे ई-रिक्शा लेकर रेलवे स्टेशन से घर जा रहा था। जब कैंप चौक से थोड़ी आगे निकला तो पीछे से बुलेट पर सवार तीन युवक आए। उन्होंने मेरी ई-रिक्शा के आगे अपना बुलेट अड़ा दिया। बुलेट से उतर कर दो युवक मेरे पास आए। युवकों ने जबरदस्ती जेब में रखी हुई 3000 हजार की नकदी निकाल ली और बुलेट पर बैठकर फरार हो गए। देर रात होने के कारण घर चला गया। सुबह इस बारे में पुलिस को सूचना दी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed