फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three day Krishi Darshan Expo will focus on drones and solar roof tough

Hisar News: ड्रोन व सोलर रूफ टफ पर केंद्रित होगा तीन दिवसीय कृषि दर्शन एक्सपो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three day Krishi Darshan Expo will focus on drones and solar roof tough
हिसार। सिरसा रोड स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र) की तरफ से आयोजित कृषि दर्शन एक्सपो ड्रोन व सोलर रूफ टफ तकनीक पर केंद्रित होगा। यह एक्सपो 17 से 19 फरवरी तक टीटीआई में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ट्रैक्टरों के नए मॉडल और नए कृषि यंत्रों का अनावरण किया जाएगा। वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मेला (खरीफ) 18 व 19 मार्च को होगा।
विज्ञापन

टीटीसी के निदेशक डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना नमो ड्रोन दीदी के तहत अभी तक टीटीसी की तरफ से 35 महिलाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया गया है। एक्सपो के दौरान इनमें से कुछ महिलाओं को ड्रोन भी दिए जाएंगे। वहीं केंद्र सरकार की सोलर रूफ टफ योजना का एक्सपो में विशेष प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन

एक्सपो में इस बार लगेंगी 320 स्टाल
इस बार एक्सपो में 320 स्टाल लगेंगी। इन स्टाल पर ग्रीन हाऊस, उन्नत बागवानी, उन्नत बीज, सूक्ष्म सिंचाई प्रौद्योगिकी व मशीनीकरण, जैविक खेती प्रौद्योगिकी व मशीनीकरण, नव विकसित कृषि मशीनरी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा एक्सपो में किसानों को कृषि लोन व सब्सिडी, मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने, कीटनाशक व उर्वरक आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। एक्सपो के दूसरे दिन 18 फरवरी को एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें हर वर्ग के किसान को कृषि मशीनरी के उपयोग से संबंधित आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में कृषि मंत्रालय के अधिकारी, ट्रैक्टर निर्माता एसोसिएशन, कंबाइन हार्वेस्टर निर्माता एसोसिएशन, कृषि मशीनरी निर्माता एसोसिएशन, पावर टील्लर निर्माता एसोसिएशन और मशीनरी निर्माता उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपो में हरियाणवी कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
एक्सपो में हरियाणवी कलाकर लोक-संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, जिनमें रेणुका पंवार, अमित सैनी, मनीषा शर्मा, डी नवीन, अंजलि राघव, केडी, कुलदीप कौशिक, रूबा खान, विवेक राधव, विकास हरियाणवी और विकास पासोरिया शामिल हैं।

एचएयू में कृषि मेला अगले माह
उधर एचएयू में कृषि मेला 18 व 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह मेला विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 पर मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। मेले में एग्रो इंडस्ट्रीज प्रदर्शनी के साथ-साथ अन्य विस्तार गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा मेले में किसानों को पानी व मिट्टी की गुणवत्ता की जांच करवाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed