{"_id":"6816527b409724bac70dab1d","slug":"three-bike-borne-miscreants-snatched-a-bag-containing-cash-from-a-gas-agency-employee-hisar-news-c-21-hsr1020-618592-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बाइक सवार 3 बदमाशों ने गैस एजेंसी कर्मी से छीना नकदी वाला बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बाइक सवार 3 बदमाशों ने गैस एजेंसी कर्मी से छीना नकदी वाला बैग
विज्ञापन
हिसार। गांव चारनौद के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाश गैस सिलिंडर की सप्लाई देने जा रहे दया गैस एजेंसी के कर्मचारी से नकदी वाला बैग छीनकर फरार हो गए। कर्मचारी कुलदीप ने बताया कि बैग के अंदर 31,000 रुपये और एक मोबाइल था। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ छीनाझपटी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यूपी के मैनपुरी जिला के गांव छिलकोरा के कुलदीप ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह परिवार के साथ कैमरी रोड स्थित उमेद विहार कॉलोनी में रहता है। वह चार साल से दया गैस एजेंसी में काम करता है। उसने बताया कि वह शुक्रवार को शाम करीब चार बजे टाटा एस गाड़ी में गैस सिलिंडर लोड कर सप्लाई देने के लिए जा रहा था। जब चारनौद गांव के पास पहुंचा तो गाड़ी के एक टायर में पंक्चर हो गया। उसके बाद वह टायर बदलने लगा। इस बीच हरिता गांव की तरफ से बिना नंबर की बाइक पर तीन युवक आए।
उन्होंने कपड़े से मुंह ढका हुआ था। युवकों ने आते ही उसके हाथ से बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। कुलदीप ने बताया कि बैग में 31,000 रुपये और एक मोबाइल फोन था। उसने बाद में एजेंसी संचालक बलवंत को मामला बताया। आजाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
50 किलोमीटर तक चोरों का पीछा कर पुलिस ने दो को दबोचा
अग्रोहा। गांव किरमारा के खेतों में सोलर ट्यूबवेल की केबल चोरी मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 50 किलोमीटर तक चोरो को पीछा किया। इसके बाद उन्हें पुलिस थाना में ले आई। जानकारी के अनुसार शनिवार को किरमारा गांव के किसान पवन व ओमप्रकाश कनौह किरमारा मार्ग स्थित खेत में ट्यूबवेल से पानी लगा रहे थे। अचानक ट्यूबवेल बंद हो गया। जब पास जाकर देखा तो तो केबल कटी हुई थी और कुछ दूरी पर दो व्यक्ति भाग कर गाड़ी में चढ़ गए। किसानों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चोरों का किरमारा से संदोल मार्ग से होते हुए नंगथला, लांधड़ी और चिकनवास पहुंचे तो आगे खड़ी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान हिसार के बारह क्वार्टर निवासी राजेश व धाकड़ लाल के रूप में हुई है। धाकड़ लाल यूपी का रहने वाला है फिलहाल हिसार में ही रहता है। थाना प्रभारी रिसाल सिंह ने बताया की चोरी के मामले में हिसार के 12 क्वार्टर निवासी राजेश व उसका सहयोगी धाकड़ लाल को गिरफ्तार किया गया है।