फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three accused of selling drugs arrested, 92.91 grams of heroin recovered

Hisar News: नशा बेचने के तीन आरोपी गिरफ्तार, 92.91 ग्राम हेरोइन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three accused of selling drugs arrested, 92.91 grams of heroin recovered
हिसार। जिला पुलिस की ओर से नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस की नशा निरोधक टीम ने गांव पीरांवाली में तीन व्यक्तियों को पकड़ा और 92.91 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों पीरांवाली निवासी विजय, रविकुमार और अजय के खिलाफ सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली की पीरांवाली में व्यक्ति नशा बेचने की फिराक में है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शक के आधार पर विजय, रवि कुमार और अजय को पकड़ा। तीनों की तलाशी ली तो आरोपियों के पास से 92.91 ग्राम हेरोइन बरामद की। तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed