फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three accused of murder of Cook arrested

Hisar News: पूर्व मेयर के कुक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 11 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Three accused of murder of Cook arrested
हिसार। शहर के जिंदल चौक पर युवती से बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला के कुक पुतन की हत्या मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों न्यू मॉडल टाउन निवासी आकाश, गोविंद और ढाणी खुशहाल निवासी शिवदत्त को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि हमले के दौरान घायल हुए रिशु के साथ युवती की बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच के गांव कपूरपुर के रहने वाले रिशु ने बताया था कि वह पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला के आवास पर कुक का काम करता है। गांव का ही पुतन भी वहां पर कुक का काम करता था। वह 2020 से यहां पर काम कर रहा है। इसके अलावा युवती प्रीति और युवक दीपक यादव भी यहीं पर काम करते हैं।
विज्ञापन

रिशु ने बताया कि युवती के साथ मेरी बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर आकाश नामक युवक झगड़ा करता था। वह युवती का नंबर फोन से डिलीट करने के लिए कहता था। शुक्रवार रात 10 बजे आकाश ने फोन कर मुझे जिंदल चौक के पास बुलाया। दोस्त शंकर के साथ वहां पर चला गया। पुतन भी कुत्ते को घुमाने के लिए घर से जिंदल चौक की तरफ आया था। इस दौरान आकाश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। यह देख पुतन बीच-बचाव करने के लिए आया तो उस पर आरोपियों ने चाकू से कई वार किए थे। उपचार के दौरान पुतन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed