{"_id":"6a0234166fc541954d08c739","slug":"three-accused-arrested-with-illegal-weapons-hisar-news-c-21-hsr1020-867972-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी काबू
Tue, 12 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 12 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
बरवाला। पुलिस की मिल गेट सीआईए टीम ने प्रभारी निरीक्षक पवन के नेतृत्व में बरवाला से तीन युवकाें काे बरवाला-जींद रोड पर स्थित फ्लाईओवर के पास दबोचा। पुलिस ने वार्ड 8 निवासी आराेपी वंश उर्फ अमनी से एक नाली बंदूक व 2 कारतूस, अजय से 2 कारतूस व सौरभ से 3 कारतूस बरामद किए हैं।
सीआईए प्रभारी पवन ने बताया कि सीआईए टीम गश्त के दौरान बरवाला के दौलतपुर रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बरवाला-जींद रोड फ्लाईओवर के पास तीन युवक अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर घेराबंदी की और तीनों को काबू कर लिया।
सीआईए मिल गेट टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगामी कार्रवाई के लिए बरवाला पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियाें में शामिल रहे हैं। आरोपी सौरभ पर लड़ाई-झगड़े के 3 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
दूसरे आरोपी वंश पर लड़ाई-झगड़े के 2 और तीसरे आरोपी अजय पर लड़ाई-झगड़े का एक मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ये हथियार कहां से लाए थे और इनका लक्ष्य क्या था।