{"_id":"62925cde3a3e3c0aa50d65d8","slug":"those-who-did-not-get-tickets-there-should-not-be-any-feelings-of-despair-in-such-workers-op-dhankhar-hisar-news-hsr6328945110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनको टिकट नहीं मिले, ऐसे कार्यकर्ताओं में निराशा के भाव नहीं आने चाहिए -ओपी धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनको टिकट नहीं मिले, ऐसे कार्यकर्ताओं में निराशा के भाव नहीं आने चाहिए -ओपी धनखड़
विज्ञापन
हिसार। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को अपने कार्यकर्ताओं की ताकत को संभालकर रखना है। आप सभी कार्यकर्ता योग्य हैं, लेकिन चुनाव में टिकट सबको मिलना संभव नहीं। जिनको टिकट नहीं मिले, ऐसे कार्यकर्ताओं में निराशा के भाव नहीं आने चाहिए बल्कि ऐसे कार्यकर्ताओं को अपना मन संभालते हुए पार्टी हित में काम करना चाहिए।
अध्यक्षीय भाषण में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से तीसरी बार भाजपा सरकार के लिए तैयार रहें। केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों व संगठनात्मक ताकत के बल पर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी। निकाय चुनाव में विपक्ष हमारे सामने टिक भी नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार के कार्यों ने प्रदेश की जनता का दिल जीता है, इसलिए तीसरी बार भी प्रदेश की जनता भाजपा को ही सत्ता सौंपेगी।अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने साल भर में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को 19 पेज की एक स्लाइड के माध्यम से कार्यकारिणी में रखा । केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की मनोहर सरकार के कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी बात ना करें, जो पार्टी और सरकार के खिलाफ हो।
यह रहे मौजूद
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, हिसार सांसद बृजेन्द्र सिंह, भिवानी सांसद धर्मबीर सिंह, रोहतक सांसद अरविंद शर्मा, करनाल सांसद संजय भाटिया, कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी, अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया, राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, रामचन्द्र जांगड़ा उपस्थित रहे। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज, शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, खेल मंत्री संदीप सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, हांसी विधायक विनोद भयाना,भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
अध्यक्ष पर चार कार्यकारी के लगाए ब्रेक
ओपी धनखड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की एक परेशानी नहीं बल्कि परेशानियां है। ऊपरी नेतृत्व कमजोर होना सबसे बड़ी परेशानी है। प्रदेशाध्यक्ष पर चार कार्यकारी ब्रेक लगा दिए हैं। कोई भी नेता एक-दूसरे की मानने को तैयार नहीं है। फोटो किसकी लगेगी यह भी तय नहीं हो पा रहा।
आप को यू ट्यूबर पार्टी कहा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी को उन्होंने यू-ट्यूबर पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी केवल बयानबाजी तक सीमित है। हरियाणा में इसका कोई भविष्य नहीं है। अभी उनके बारे में बात करने का कोई औचित्य नहीं बनता।