फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Those living in PG are spoiling the law and order

Hisar News: पीजी में रहने वाले बिगाड़ रहे कानून व्यवस्था, मोहल्लावासियों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Those living in PG are spoiling the law and order
हिसार। बीती रात रामपुरा मोहल्ले स्थित गीता भवन पार्क और आसपास के क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों के कारण तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पीजी में रहने वाले लोगों की हरकतों से मोहल्ले में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर असामाजिक तत्वों को खदेड़ा और तत्परता दिखाते हुए पुलिस की 112 हेल्पलाइन और सब्ज़ी मंडी चौकी को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


रामपुरा मोहल्ला रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कुक्की ने बताया कि पिछले कई महीनों से मोहल्ले में पीजी की संख्या लगातार बढ़ रही है और इनके संचालन में न तो नगर निगम और न ही पुलिस की कोई प्रभावी निगरानी है। इसका परिणाम यह है कि बाहरी युवकों के असामाजिक व्यवहार, शराबखोरी, शोरगुल और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।
विज्ञापन

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा इस संबंध में कई बार पुलिस चौकी में शिकायतें भी दी गईं, लेकिन अब तक कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। इससे स्थानीय लोगों में प्रशासनिक उदासीनता को लेकर गहरी नाराजगी है। संस्था के अध्यक्ष आशीष कुक्की, उपाध्यक्ष वेद यादव, सचिव कृष्ण जैन, सह सचिव महेश मेहता और कोषाध्यक्ष सुमित मित्तल सहित पूरी कार्यकारिणी ने प्रशासन से मांग की है कि मोहल्ले में संचालित पीजी की कानूनी जांच की जाए और नियमों के उल्लंघन पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो। साथ ही गश्त व्यवस्था को बढ़ाते हुए इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed