{"_id":"67a3b79d5aa8af95c706482b","slug":"thieves-took-away-rs-45-thousand-from-shop-laptop-and-rs-20-thousand-from-pg-hisar-news-c-21-hsr1020-559478-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दुकान से 45 हजार, पीजी से लैपटॉप और 20 हजार ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दुकान से 45 हजार, पीजी से लैपटॉप और 20 हजार ले गए चोर
विज्ञापन
हिसार। शहर की नई अनाज मंडी स्थित एक दुकान से चोर हजारों की नकदी और रेड स्क्वेयर मार्केट के एक पीजी से लैपटॉप और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में अजय कुमार ने बताया कि नई अनाज मंडी में खाद और बीज की दुकान है। मंगलवार शाम करीब 4.15 बजे बाहर से आकर मेज चेक किया तो दराज का लॉक टूटा हुआ था और उसके अंदर रखी 45 हजार की नकदी गायब थी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। वहीं लुदास गांव के मनदीप ने बताया कि रेड स्क्वेयर मार्केट में 6 साल से पीजी चला रहा हूं। पीजी में नेपाल के गांव बुटवाल का ओमकार कुक के तौर पर काम करता था। 3 फरवरी की रात 8 बजे पीजी से 20 हजार रुपये और लैपटॉप चोरी कर ले गया। एचटीएम थाना पुलिस ने ओमकार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
नागरिक अस्पताल में व्यक्ति की जेब से 10 हजार की नकदी चोरी
हिसार। नागरिक अस्पताल में दवा लेने के आए एक युवक की जेब से पर्स चोरी हो गया। पर्स में दस हजार रुपये और कुछ कागजात थे। इस बारे में शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सोरखी गांव के रहने वाले सुशील ने बताया कि वह 5 फरवरी की सुबह नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए आया था। चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए दवा खाने के बाहर लाइन में लगा हुआ था। भीड़ ज्यादा थी। इसी दौरान किसी ने जेब के अंदर रखे हुए पर्स को चोरी कर लिया। पर्स के अंदर 10 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।