फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thieves strike at three locked houses and a godown, steal money, jewellery and belongings

चोरों ने बंद तीन घरों और एक गोदाम को बनाया निशाना, रुपये, गहने व सामान किया चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Thieves strike at three locked houses and a godown, steal money, jewellery and belongings
हिसार। जिले में चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। पुलिस रात्रि गश्त का दावा कर रही है, परंतु चोर वारदात को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। चोरों ने वीरवार-शुक्रवार देर रात बालाजी एनक्लेव, धांसू, अमरदीप कॉलोनी और स्वागत कॉलोनी में स्थित आवासों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

वारदात 1
परिवार गांव गया हुुआ था
सेक्टर 1-4 स्थित स्वागत कॉलोनी में देर रात एक आवास में चोरी की घटना हुई। चोर दरवाजे पर लगे ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस को दी गई शिकायत में शमशेर सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को परिवार के साथ गांव गया था। जब वे घर लौटे तो दरवाजे पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। शमशेर के अनुसार चोर 70 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वारदात
गोदाम से दो मूर्ति गायब
पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 13 के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी संतोष सुरभि आर्ट्स नामक संस्था चलाती है। संस्था का गोदाम साउथ बाईपास के पास बालाजी एनक्लेव में है। जब गोदाम पर गए तो देखा कि कमरे पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ था। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर कमरे में रखी तांबे और पीतल की दो मूर्ति चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात 3
घर से टोंटी और अन्य सामान चोरी
कैमरी मार्ग स्थित अमरदीप कॉलोनी में एक आवास से चोर टोंटी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में विनोद का कहना है कि दोपहर करीब 1 बजे घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गया था। शाम करीब 4 बजे जब घर पहुंचा। जब बाथरूम में गया तो टोंटी व एंगल चोरी थे।

वारदात 4
गेहूं की तीन बोरी चोरी कर ले गए चोर
धांसू गांव के रहने वाले रविंद्र के घर से चोरी की घटना हुई। सुबह चोरी की घटना का पता चला। पुलिस को दी गई शिकायत में रविंद्र ने बताया कि चोर घर से एक एलईडी, 6300 रुपये और गेहूं की तीन बोरी चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed