फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thieves stole jewelery from a locked house in Dhani Gujran.

Hisar News: चोरों ने ढाणी गुजरान में बंद मकान से चुराए आभूषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery from a locked house in Dhani Gujran.
हांसी। ढाणी गुजरान में चोरों ने एक बंद मकान से 1.3 किलो चांदी के आभूषण, सोने की अंगूठी और 15 हजार रुपये चुरा लिए। चोरी के समय मकान में कोई नहीं था। मकान मालिक बीते दो वर्ष से परिवार सहित हिसार में रहते हैं।
विज्ञापन

गांव वालों ने उन्हें चोरी की सूचना दी। पुलिस को दी शिकायत में ढाणी गुजरान निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह बीते दो वर्ष से हिसार के सेक्टर पांच में रहता है। उनके ढाणी गुजरान वाले मकान को वह 8-10 दिन में आकर संभालते हैं। उसके पिता सूबे सिंह होली वाले दिन ढाणी गुजरान मकान पर आए थे व फाग के दिन वापस हिसार आ गए थे। दिन में उन्हें गांव से सूचना मिली की उनके मकान के ताले टूटे हुए हैं। उसने अपने मकान पर आकर जांच की तो पता लगा कि लोहे के संदूक में से चांदी के 4 नारियल 800 ग्राम के, एक चांदी का नोट 100 ग्राम का, एक चांदी का सिक्का 200 ग्राम का, 20 सिक्के चांदी के 200 ग्राम के, एक सोने की अंगूठी 5 ग्राम की और 15 हजार रुपये नकद गायब मिले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed