फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thieves stole jewelery along with cash in Bhatia Colony

Hisar News: भाटिया कॉलोनी में चोरों ने नकदी सहित आभूषण चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery along with cash in Bhatia Colony
हांसी। भाटिया कॉलोनी में चोरों ने एक मकान से लाखों रुपये के आभूषण सहित 50 हजार रुपये की नकदी चुराई। चोरी के समय मकान मालकिन किसी काम से सिसाय गांव गई हुई थी। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शिकायत में भाटिया कॉलोनी निवासी लखविंद्र कौर ने बताया कि वह अपने मकान को ताला लगाकर सिसाय में गई थी। शाम छह बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन करके सूचना दी को घर के ताले टूटे हुए हैं। जिस वह घर पर पहुंची। उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था व अलमारी के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से करीब 50 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की अगूंठी आधा तोले की, एक सोने की चैन एक तोले की, एक जोड़ी पाजेब चांदी की पांच तोले की, दो सिक्के चांदी के, पैरों की चुटकी चांदी की व अन्य कागजात गायब थे। उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की लेकिन कहीं पर भी चोर का पता नहीं चला। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

पासवर्ड चुरा कर शिक्षिका का नाम ट्रांसफर ड्राइव में डाला, मामला दर्ज

हांसी। खेड़ी जालब की प्राथमिक पाठशाला में जेबीटी शिक्षिका का पासवर्ड चुरा कर उसका नाम ट्रांसफर ड्राइव में डालने पर एक शिक्षक पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। छह महीने की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में भैणी अमीरपुर निवासी गीता ने बताया कि वह खेड़ी जालब के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में जेबीटी शिक्षक है। बीते वर्ष में सितंबर में शिक्षा विभाग द्वारा चलाई गई जिला स्थानांतरण ड्राइव में किसी ने उसका पासवर्ड चुराकर उसे ट्रांसफर ड्राइव में धकेल दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने सितंबर महीने में साइबर सेल में की थी। उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई थी। बाद में पुलिस द्वारा छानबीन की गई। जांच के दौरान स्कूल के शिक्षक विकास का नाम सामने आया। पुलिस ने गीता व स्कूल के शिक्षक विकास से पूछताछ की। मामले में डीडीए से कानूनी सलाह ली गई। जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने शिक्षक विकास के खिलाफ धारा 418 व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed