{"_id":"6538d3803402db20cf0b0cd9","slug":"thieves-enter-house-in-hansi-escape-with-property-papers-worth-crores-along-with-cash-worth-thousands-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में मकान घुसे चोर: हजारों की नकदी सहित करोड़ों की प्रोपर्टी के कागज लेकर फरार, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में मकान घुसे चोर: हजारों की नकदी सहित करोड़ों की प्रोपर्टी के कागज लेकर फरार, घटना सीसीटीवी में कैद
Wed, 25 Oct 2023 02:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 25 Oct 2023 02:06 PM IST
सार
मालिक रमन बजाज ने बताया कि बुधवार को सुबह तीन बजे चोरो ने में का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। बजाज ने बताया कि चोर तीन बार घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि जिस समय चोर मकान के अंदर दाखिल हुए उस समय सभी लोग सौ रहे थे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हांसी के बजाज स्वीट्स के मालिक रमन बजाज के आवास पर बुधवार को अलसुबह चोरो चोरी की वारदात को अंजाम देकर हजारों रुपए की नकदी सहित करोड़ो रुपए की प्रोपर्टी के कागजात लेकर फरार हो गए। जिस समय चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया उस समय में मालिक व उनके परिवार के सदस्य कमरे में सौ रहे थे। विधायक विनोद भ्याना के आवास के नजदीक रूप नगर कॉलोनी में चोरो ने घटना को अंजाम दिया। मकान
विज्ञापन
मालिक रमन बजाज ने बताया कि बुधवार को सुबह तीन बजे चोरो ने में का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। बजाज ने बताया कि चोर तीन बार घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि जिस समय चोर मकान के अंदर दाखिल हुए उस समय सभी लोग सौ रहे थे। बजाज ने बताया कि चोरो की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने बताया कि तीन से चार चोर कैमरे में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह जिस कमरे में सौ रहें थे उस कमरे से चोरो ने 10 हजार रुपए की नकदी, मन्दिर से चांदी के लड्डू गोपाल व 10 से 12 प्रोपर्टी के कागजात जो एक अटेची में रखे थे जिनकी कीमत करोड़ों रुपए थे साथ ही दो एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बजाज ने बताया कि उनकी जब आंख खुली तो एक चोर जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे उनको उन्होंने पकड़ लिया और उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो उनका एक अन्य साथी पहूंच गया तभी उस चोर को उन्होने डर के मारे छोड़ दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। रमन बजाज ने चोरी की घटना की सुचना डायल 112 को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक रमन बजाज ने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है। पुलिस प्रशासन से उनकी अपील है कि जल्द चोरों को पकड़ा जाए ताकि वह अन्य घरों में सेंधमारी कर लोगों को नुकसान न कर पाएं।