फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be rationing of drinking water two days a week till April 15, water will not be available on Tuesday and Friday

Hisar News: 15 अप्रैल तक सप्ताह में दो दिन होगी पेयजल राशनिंग, मंगलवार व शुक्रवार को नहीं मिलेगा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
There will be rationing of drinking water two days a week till April 15, water will not be available on Tuesday and Friday
हांसी जींद चुंगी के समीप स्थित पुराने जलघर का वाटर टैंक।
हांसी। पुराने जलघर से जुड़े क्षेत्रों में अब सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। जलघर में पानी कम होने से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। राशनिंग 15 दिनों तक की जाएगी। शुक्रवार को राशनिंग के चलते पुराने जलघर से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई नहीं दी गई।
विज्ञापन

हालांकि खरड़ रोड स्थित नए जलघर से सप्लाई नियमित है। वहा पर राशनिंग नहीं की जाएगी। माइनर में पहले 10 अप्रैल तक पानी आना था, लेकिन अब पानी 15 अप्रैल तक पानी आने की संभावना है। तब तक जलघर में पानी खत्म न हो जाए इसलिए अभी से सप्ताह में दो दिन की राशनिंग शुरू की गई है। जलघर में पानी भरने के बाद नियमित पेयजल सप्लाई की जाएगी। अगर नहर में पानी आने में देरी हुई तो राशनिंग बढ़ाई जा सकती है। बता दें कि पुराने जलघर में चार वाटर टैंक है। लेकिन पुराने होने के कारण इन वाटर टैंक की क्षमता कम है।
विज्ञापन

शहर में प्रतिदिन करीब 90 लाख लीटर पानी की खपत है। राशनिंग का असर पुराने जलघर से जुडे क्षेत्रों जैसे सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, भगत सिंह रोड़, तिकोना पार्क, काठ मंडी, कॉलेज रोड़, जवाहर नगर, हुडा सेक्टर, मॉडल टाउन, शांति निकेतन, मोची मोहल्ला, अमर मार्केट, न्यू सुभाष नगर, काली देवी चौक, कृष्णा कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, मुलतान कॉलोनी, यति नगर, लाल सड़क का कुछ हिस्सा व शहर के कई अन्य हिस्सों पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------15 अप्रैल को नहर में पानी आने की संभावना है। जलघर में पानी खत्म न हो जाए इसलिए राशनिंग की गई है। नहर में पानी आने के बाद सप्लाई नियमित होगी।- विक्रम, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed