{"_id":"6786a480023d95e81d0359c6","slug":"there-will-be-no-relief-from-the-cold-hisar-news-c-21-1-hsr1033-545209-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सक्रिय होंगे दो और पश्चिमी विक्षोभ, आज-कल बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सक्रिय होंगे दो और पश्चिमी विक्षोभ, आज-कल बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। इस माह 23 जनवरी तक दो और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनमें से एक के असर से बूंदाबांदी होगी तो दूसरे से ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 15 जनवरी को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान पर बनेगा। इसके असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चलने से 15 व 16 जनवरी के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के कुछ स्थानों पर बिखराव वाली बूंदाबांदी की गतिविधियां होंगी। वहीं सुबह के समय अधिकतर स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा, जिसकी वजह से दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़त होगी।
मगर 17 जनवरी से एक बार फिर से बर्फीली हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आएगी। इस विक्षोभ के गुजरते ही 19 व 20 जनवरी को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 21 से 23 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
दिन का तापमान बढ़ा तो रात का गिरा
उधर मंगलवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य के बराबर रहा। वहीं औसत न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और यह सामान्य के करीब रहा।
जिला-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-19.9-8.8
हिसार-18.2-7.1
करनाल-19.0-5.2
नारनौल-16.8-5.8
रोहतक-16.7-9.2
भिवानी-17.8-8.6