फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be immediate admissions in ITI Nalwa from 12th to 22nd August.

Hisar News: आईटीआई नलवा में 12 से 22 अगस्त तक तत्काल होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
There will be immediate admissions in ITI Nalwa from 12th to 22nd August.
बालसमंद। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए चौथी काउंसिलिंग पूरी करवा ली है।
विज्ञापन

आईटीआई नलवा के प्रधानाचार्य सुनील सचदेवा ने बताया कि चार चरणों की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कई संस्थानों में 60% से अधिक सीटें खाली रह गईं हैं। इस चरण में इन सभी सीटों के भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पांचवीं काउंसिलिंग के दौरान तत्काल प्रवेश दिलाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार पहले आवेदन करने से वंचित प्रवेशार्थी अब 11 से 22 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। विभागीय दाखिला पोर्टल पर खाली सीटों का विवरण 11 अगस्त से उपलब्ध होगा। यह दाखिला नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संयुक्त मेरिट में कोई भी आरक्षण लागू नहीं होगा। तत्काल प्रवेश के लिए संबंधित संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इन हेल्प डेस्क की मदद से प्रार्थी नए आवेदन कर सकते हैं और पुराने आवेदक अपने फॉर्म में त्रुटियों को भी दूर करवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed