फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is no dearth of talent among the students of rural areas : Justice SuryaKant

ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं : न्यायमूर्ति सूर्यकांत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
There is no dearth of talent among the students of rural areas : Justice SuryaKant
नारनौंद (हिसार)। ग्रामीण आंचल के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती। बस उनको मौका मिलने की जरूरत होती है। आज देश में काफी उच्च पदों पर अधिकारी विराजमान है, जो ग्रामीण आंचल से ही संबंध रखते हैं। यह बात सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने अपने पैतृक गांव पेटवाड़ के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि उनको आज भी वह दिन याद है, जब वे गांव के इसी सरकारी स्कूल में बैठकर पढ़ाई करते थे। उस दौरान यह कभी नहीं सोचा था कि वह इतने ऊंचे पद तक पहुंचेंगे, लेकिन जैसे-जैसे शिक्षा को आगे बढ़ाया तो लक्ष्य निर्धारित किया और उसके बाद मंजिल को पा लिया। उन्होंने अपने पिता मदन गोपाल शास्त्री व अपनी माता शशि देवी के नाम पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक संस्था बनाई हुई है। जिसके तहत वह प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों को सम्मानित करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मास्टर ऋषिकांत, डॉ. शिवकांत, कमला देवी, देवकांत, एडिशनल सेशन जज जसवीर कुंडू, एसडीम विकास यादव, डॉ. कृष्ण यादव, स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार, वीरेंद्र पेटवाड़, सरपंच राजेंद्र सिंह, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित
दीक्षा, दिव्या, मुस्कान, पूनम, संगीता, स्वीटी, खुशी, मेहुल, करण, पंकज, कुणाल, अरुण, सन्नी, राहुल, नसीब, भारत प्रकाश, अन्नू, श्वेता, भतेरी, अन्नू ,अंकुश, प्रीति, कुसुम, सपना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed