फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is no cleanliness or security in the auto market

Hisar News: हर साल 200 करोड़ का जीएसटी देने वाली ऑटो मार्केट में न सफाई, न सुरक्षा के इंतजाम

Mon, 06 Jan 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 06 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
There is no cleanliness or security in the auto market
हिसार। हर साल सरकार को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी देने वाली ऑटो मार्केट में समस्याओं का अंबार लगा है। दुकानदारों का कहना है कि मार्केट में सफाई व्यवस्था बदहाल है। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं है। इसके अलावा शौचालय पर ताला लटका है, जिस कारण दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

बता दें कि ऑटो मार्केट को एशिया की सबसे बड़ी मार्केट कहा जाता है। 70 के दशक में यह मार्केट बनी थी। यहां करीब 1300 दुकानें हैं। इनमें ट्रक, कार, ट्रैक्टर, बाइक, स्कूटर ही नहीं, हर तरह के वाहनों की मरम्मत का काम होता है। इस मार्केट ने करीब 12 हजार लोगों को रोजगार दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में ट्रक मरम्मत के लिए यहां आते हैं। दुकानदारों ने बताया कि मार्केट में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से समस्या रहती है। प्रशासन मार्केट के चारों ओर दीवार बनवाने के साथ-साथ प्रवेश करने वाले रास्तों पर दरवाजे लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed