फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is jam all the time on the internal main road, the pedestrians are troubled.

Hisar News: आंतरिक मुख्य मार्ग पर हर समय लग रहा जाम, राहगीर परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
There is jam all the time on the internal main road, the pedestrians are troubled.
बरवाला। शहर के आंतरिक मुख्य मार्ग पर पिछले लंबे समय से सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते सड़क मार्ग की एक दिशा पूरी तरह से बंद है। वहीं सड़क मार्ग वन साइड होने के कारण इस मार्ग पर हर समय जाम लगा रहता है। इसके कारण नागरिकों को कई तरह की परेशानियां पेश आ रही हैं। जाम के कारण आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक आपस में भी झगड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जाम न लगे इससे निपटने के लिए यहां यातायात पुलिस भी तैनात नहीं है। इससे समस्या और भी विकट हो जाती है। कुछ सप्ताह पूर्व एसडीएम विजया मलिक ने इस मार्ग का मुआयना कर थाना प्रभारी को यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश दिए थे। उस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु हो गई थी, लेकिन यह सिलसिला केवल दो चार दिन ही चला। अब हालात यह है कि आपको यदि शहर से गुजरना है तो इतने समय में आप हिसार पहुंच जाएंगे, जितना समय आपको शहर से निकलने में लगता है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि आंतरिक मुख्य मार्ग पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि मनमानी करने वाले वाहन चालकोें पर लगाम लग सके व राहगीरों को जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन



------------------------------------------पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु करवा रही है। फिर भी यदि जाम की स्थिति बनी हुई है तो यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करवाएंगे। इस क्षेत्र से गुजरने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed