{"_id":"6532bf27ea13d153fa00f28f","slug":"there-is-a-ban-on-entry-of-heavy-vehicles-in-the-city-for-two-days-of-the-examination-if-found-parking-on-the-road-the-vehicle-will-be-confiscated-hisar-news-c-21-1-hsr1020-243910-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: परीक्षा के दो दिन शहर में भारी वाहनों की इंट्री पर रोक, सड़क पर पार्किंग मिली तो वाहन होगा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: परीक्षा के दो दिन शहर में भारी वाहनों की इंट्री पर रोक, सड़क पर पार्किंग मिली तो वाहन होगा जब्त
विज्ञापन
हिसार। शनिवार- रविवार को होने वाले कॉमन लिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) में प्रशासन ने रुट प्लान तय किया है। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को बाईपास का उपयोग करना होगा। शहर में इंट्री करने वाले नाकों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह को सुरक्षा इंतजाम के लिए ओवरऑल नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जिले में शनिवार को 69 केंद्रों पर परीक्षा होगी। जिसमें हिसार पुलिस जिला में 54 केंद्रों पर तथा हांसी पुलिस जिला एरिया में 15 केंद्रों पर परीक्षा होगी। दो दिन में चार सत्र में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 1.21 लाख से अधिक से आवेदन किया है।
शहर को यातयात वयवस्था को सुचारू रूप ने चलाने के के लिए पुलिस उप अधीक्षक संजीव कुमार को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके लिए बरवाला चुंगी, सिविल अस्पताल मोड़, बस स्टैंड हिसार, तलाकी गेट, नागोरी गेट, परिजात चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, कैंप चौक, डाबड़ा चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात होगी। सड़कों पर वाहन की पार्किंग नहीं होने दी जाएगी। सभी ऑटो चालक अपने ऑटो को एक लाइन में चलाया जाएगा। निर्धारित स्थान के ऑटो को रोक कर सवारी बैठा सकेंगे। कोई भी वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा मिलेगा तो उसे क्रेन से उठा कर जब्त किया जाएगा। ऑटो में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी नहीं बैठा सकेंगे। अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिली तो कार्रवाई जाएगी। अगर कहीं पर भी जाम की स्थिति बनी तो शहर थाना प्रभारी रुट डायवर्जन करेंगे।परीक्षा आरंभ होने के बाद ड्यूटी पर तैनात स्टाफ निरीक्षक ,क्लर्क, हेल्पर, चपरासी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। आउटसोर्सिंग सेवा देने वाले एजेंसी के कर्मियों, ड्यूटी कर्मी को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही परीक्षा भवन में अनुमति मिलेगी।
हर परीक्षा केंद्र पर 7 पुलिस कर्मी...
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिस कर्मचारी सहित 5 कर्मचारियों रहेंगे। इनके साथ ही अलग 2 पुलिस कर्मचारियों की परीक्षा केंद्र पर पार्किंग व्यवस्था के लिए तैनात होंगे। पेट्रोलिंग को लेकर हर एक थाना क्षेत्र में 5 पर्यवेक्षण अधिकारियों सहित 5 सहायक पर्यवेक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बस स्टैंड पर एक निरीक्षक , एक सेक्शन पुरुष व महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
एक ही गेट से होगा प्रवेश ....
उपायुक्त उत्तम सिंह ने 21 व 22 अक्तूबर को जिले में आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को बैठक ली। शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में परीक्षा केंद्रों में पुख्ता प्रबंध के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय जैमर चालू रहेेंगे। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त फ्लाईंग स्क्वायड नियुक्त की गई है। परीक्षा केंद्रों पर केवल एक ही प्रवेश द्वार होना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- --
डेटा मिसमैच हुआ तो देनी होगी अंडर टेकिंग
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय यदि किसी परीक्षार्थी की बायोमेट्रिक या एडमिट कार्ड में डाटा मिसमैच पाया जाता है, तो परीक्षार्थी से अंडरटेकिंग लिया जाए। किसी प्रकार की समस्या होने पर परीक्षार्थी की आसानी से पहचान की जा सके। परीक्षा के शुरू होने के 30 मिनट के अंदर-अंदर अटेंडेंस शीट पूरी होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, पानी व शौचालय सहित अन्य सभी उचित व्यवस्थाएं होनी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बंद रहेंगी फोटोस्टेट की दुकान..
जिलाधीश उत्तम सिंह ने जिले में आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा के सफल संचालन हेतु 21 व 22 अक्टूबर को धारा-144 लागू की गई है। दोनों दिन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। इस दायरे में 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के इक्ठ्ठे होने पर पाबंदी रहेगी। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस व अन्य लोक सेवकों पर लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
शहर को यातयात वयवस्था को सुचारू रूप ने चलाने के के लिए पुलिस उप अधीक्षक संजीव कुमार को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके लिए बरवाला चुंगी, सिविल अस्पताल मोड़, बस स्टैंड हिसार, तलाकी गेट, नागोरी गेट, परिजात चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, कैंप चौक, डाबड़ा चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात होगी। सड़कों पर वाहन की पार्किंग नहीं होने दी जाएगी। सभी ऑटो चालक अपने ऑटो को एक लाइन में चलाया जाएगा। निर्धारित स्थान के ऑटो को रोक कर सवारी बैठा सकेंगे। कोई भी वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा मिलेगा तो उसे क्रेन से उठा कर जब्त किया जाएगा। ऑटो में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी नहीं बैठा सकेंगे। अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिली तो कार्रवाई जाएगी। अगर कहीं पर भी जाम की स्थिति बनी तो शहर थाना प्रभारी रुट डायवर्जन करेंगे।परीक्षा आरंभ होने के बाद ड्यूटी पर तैनात स्टाफ निरीक्षक ,क्लर्क, हेल्पर, चपरासी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। आउटसोर्सिंग सेवा देने वाले एजेंसी के कर्मियों, ड्यूटी कर्मी को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही परीक्षा भवन में अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
हर परीक्षा केंद्र पर 7 पुलिस कर्मी...
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिस कर्मचारी सहित 5 कर्मचारियों रहेंगे। इनके साथ ही अलग 2 पुलिस कर्मचारियों की परीक्षा केंद्र पर पार्किंग व्यवस्था के लिए तैनात होंगे। पेट्रोलिंग को लेकर हर एक थाना क्षेत्र में 5 पर्यवेक्षण अधिकारियों सहित 5 सहायक पर्यवेक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बस स्टैंड पर एक निरीक्षक , एक सेक्शन पुरुष व महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है।