{"_id":"64f77ccfa62854dfa1089c26","slug":"the-young-man-died-by-jumping-into-the-water-tank-of-mahabir-colony-wrote-in-the-suicide-note-vicky-threatens-to-kill-hisar-news-c-21-hsr1020-212766-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: युवक ने महाबीर कॉलोनी के जलघर में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-विक्की जान से मारने की धमकी देता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: युवक ने महाबीर कॉलोनी के जलघर में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-विक्की जान से मारने की धमकी देता है
विज्ञापन
हिसार। महाबीर कॉलोनी में रहने वाले रवि (24) ने जलघर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जलघर में उसका शव बरामद हुआ। जलघर के पास मिले बैग में सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में रवि ने अपनी मौत का जिम्मेदार विक्की शर्मा को बताया है। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई शुभम के बयान पर विक्की शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में महाबीर कॉलोनी निवासी शुभम ने बताया कि उसका बड़ा भाई अविवाहिता था और वह एक कपड़े के शोरूम में मैनेजर के तौर पर कार्यरत था। भाई कई दिनों से परेशान चल रहा था। सोमवार रात 9 बजे भाई ने बताया कि विक्की शर्मा नाम का व्यक्ति परेशान कर रहा है। मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। भाई को कहा कि इस बारे में सुबह बात करते हैं। जब सुबह पांच बजे उठा तो भाई घर पर नहीं था। उसकी तलाश की तो उसका शव जलघर में मिला। जलघर के पास भाई का बैग और चप्पल मिली। बैग के अंदर भाई द्वारा लिखा हुआ सुसाइड नोट था।
ताऊ और पिता के पांव छू कर आया था
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रवि की मां दर्शाना देवी का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार रात को वह अस्पताल में माता से मिलने के लिए गया था। अस्पताल से घर आने से पहले उसने ताऊ और पिता के पांव छुए थे। उनका आशीर्वाद लेने के बाद वह घर पहुंचा था। इसके बाद वह कब घर से निकला किसी को कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
ये लिखा सुसाइड नोट में
बैग में मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि विक्की शर्मा ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है, इसलिए मैं ये दुनिया छोड़ के जा रहा हूं। मां-पापा, भाई और बहन मुझे माफ करना। नीचे रवि के अंग्रेजी में हस्ताक्षर हैं।