फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The work of making rain drain chamber on Delhi road completed

Hisar News: दिल्ली रोड पर बरसाती नाले के चैंबर बनाने का काम पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The work of making rain drain chamber on Delhi road completed
हिसार। दिल्ली रोड पर बरसाती नाले की सफाई के लिए बनाए जा रहे चैंबर का काम लगभग पूरा हो गया है। अब बारिश होने पर सड़क किनारे वाहनों के धंसने व लोगों के गड्ढों में गिरकर चोटिल होने का खतरा कम हो गा है। बता दें कि बुधवार को मानसून की पहली बारिश के चलते दिल्ली रोड पर कई जगह बने गड्ढे जानलेवा बन गए थे। सनसिटी के पास गड्ढे में गिरने से एक युवक घायल हो गया था। वहीं, कई वाहन गड्ढों में फंसे नजर आए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर बरसाती नाले की सफाई के लिए चैंबर बनाए जा रहे हैं। इन चैंबर के ढक्कन हटाकर नाले की सफाई आसानी से की जा सकेगी। अब तक यह नाला पूरी तरह से बंद होने के कारण इसकी सफाई नहीं हो पा रही थी। बरसाती नालों की सफाई 21 जून से पहले पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 20 जून कर दिया गया। इस बीच बारिश होने से दिल्ली रोड पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। नगर निगम ने 15 चैंबर के खोदाई की हुई है। इन सभी चैंबर पर ढक्कन लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने बताया कि 30 जून तक काम को पूरा करा दिया जाएगा। इस बार बारिश आएगी तो सड़क पर खतरा नहीं रहेगा। काम को जल्द पूरा करने के लिए वीरवार आधी रात तक काम किया गया। ठेकेदार की टीम रात 11 बजे बाद तक काम कर रही थी। दिन के समय इस एरिया में बिजली गुल होने पर ठेकेदार ने बिजली निगम अधिकारियों से विशेष अनुरोध कर आपूर्ति बहाल कराई थी, ताकि काम को समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed