फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The wife along with her lover had hatched a conspiracy to murder her husband, the police is busy searching for her.

Hisar News: पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, पुलिस तलाश में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The wife along with her lover had hatched a conspiracy to murder her husband, the police is busy searching for her.
बरवाला। बिहार निवासी राजकुमार की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी करण के साथ मिलकर रची थी। इस मामले में सोमवार को पकड़े गए मुख्य आरोपी गांव खेदड़ निवासी करण ने पूछताछ के दौरान इसका खुलासा किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दाे दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में पत्नी लक्ष्मी सहित अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के बाद बिहार से आए परिजनाें काे साैंप दिया।
विज्ञापन


राजकुमार शहर के वार्ड 14 में रहता था। पुलिस ने साेमवार काे करण की निशानदेही पर बरवाला ब्रांच नहर से बाइक से बंधा उसका शव बरामद किया था। पूछताछ में पता चला है कि राजकुमार की पत्नी लक्ष्मी के करण से प्रेम प्रसंग है। पति को रास्ते से हटाने के लिए उसी ने हत्या की साजिश रची। इसके बाद करण ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने दो साथियों को भी शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस को शक न हो इसलिए लक्ष्मी ने राजकुमार की गुमशुदगी की रिपाेर्ट भी दर्ज करवाई। करण ने बताया कि राजकुमार को रास्ते से हटाने के लिए पहले अपने दाे साथियाें के साथ उसे बाइक पर बैठाकर नहर पर ले गए। वहां बाइक से बांधकर पत्थरों के वार से हत्या की और बाद में बाइक सहित नहर में धकेल दिया। करण ने बताया कि वह करीब 6 माह से लक्ष्मी के संपर्क में था। थाना प्रभारी तनुज शर्मा ने बताया कि राजकुमार के शव को पाेस्टमार्टम करवाकर परिजनाें के हवाले कर दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed