फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The width of the road will increase from Laxmibai Chowk to Town Park, land of 5 departments will be acquired

Hisar News: लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक बढ़ेगी सड़क की चौड़ाई, 5 विभागों की आएगी जमीन

Sat, 21 Jun 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 21 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The width of the road will increase from Laxmibai Chowk to Town Park, land of 5 departments will be acquired
लक्ष्मीबाई चौक से आईजी चौक की तरफ जाने वाला रास्ता।

विज्ञापन



हिसार। शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक दिल्ली रोड की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इस रोड को चौड़ा करने के लिए 5 विभागों की जमीन की जरूरत पड़ेगी। बीएंडआर ने सभी विभागों को अपने-अपने मुख्यालय से एनओसी लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बीएंडआर के अधिकारी इस प्रोजेक्ट के लिए एस्टीमेट बनाने में जुटे हुए हैं।

प्रदेश सरकार ने शहर को जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया हुआ है। 7 मई को हुई कमेटी की बैठक में जाम से राहत के लिए अधिकारियों की तरफ से कई प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से कुछ पर कमेटी ने भी सहमति जताई थी और अधिकारियों को इन प्रस्तावों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इन विभागों की जमीन की जरूरत

लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक रोड को चौड़ा करने के लिए सिंचाई विभाग, पुलिस, नगर निगम, बीएंडआर व पर्यटन विभाग की जमीन की जरूरत पड़ेगी। पैमाइश के अनुसार सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 1 से 10 मीटर तक जमीन की जरूरत पड़ेगी। बीएंडआर ने इन विभागों को अपने मुख्यालय से एनओसी लेकर देने को कहा है ताकि रोड की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




साउथ बाईपास पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव रद्द

बीएंडआर ने साउथ बाईपास पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव रद्द कर दिया है। नई योजना के अनुसार राजगढ़ रोड नाके पर स्लिप रोड बनाई जाएगी। हालांकि इस चौराहे पर एक तरफ स्लिप रोड का निर्माण हाल में किया गया है। अब बाकी तीन तरफ स्लिप रोड बनाई जाएगी। स्लिप रोड बनाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग व सिंचाई विभाग की जमीन की जरूरत पड़ेगी।



तुलसी चौक व पटेल भवन के पास भी बनेगी स्लिप रोड

क्लॉथ मार्केट के पास तुलसी चौक और पटेल भवन के सामने भी स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार तुलसी चौक पर क्लॉथ मार्केट और जिला नागरिक अस्पताल की तरफ से स्लिप रोड बनाने की योजना है। वहीं, पटेल भवन के सामने बने टी प्वाइंट पर मेयर आवास व ऑटो मार्केट की तरफ स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा।

इसी माह दोबारा होगी कमेटी की बैठक



कमेटी की अगली बैठक इसी माह होने की संभावना है। पिछली बैठक में कैबिनेट मंत्री ने सभी विभागों को प्रगति रिपोर्ट लेकर आने के निर्देश दिए थे। कमेटी में मंत्री रणबीर गंगवा के अलावा पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, हिसार विधायक सावित्री जिंदल, मेयर प्रवीण पोपली, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं।



-----

सरकार के पिछले कार्यकाल में भी बनाई थी योजना

भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में तत्कालीन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के दिशा-निर्देश पर लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक रोड को चौड़ा करने की योजना बनाई गई थी। उस समय बीएंडआर ने मौके पर पैमाइश भी करवाई थी। मगर सरकार का कार्यकाल खत्म होने पर योजना ठंडे बस्ते में चली गई।


-------

दिल्ली रोड को लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक चौड़ा करने की कवायद शुरू हो गई है। रोड चौड़ा करने में जिन-जिन विभागों की जमीन की जरूरत पड़ेगी, उन्हें एनओसी लेने के लिए बारे में भी लिख दिया गया है। इसके अलावा तुलसी चौक, राजगढ़ रोड नाका व पटेल भवन के पास स्लिप रोड भी बनाई जाएगी।

- जतिन खुराना, एक्सईएन, बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed