{"_id":"6a0df8815e662bc01900c337","slug":"the-voter-list-will-be-updated-hisar-news-c-21-1-hsr1020-874492-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान, मतदाता सूची को किया जाएगा अपडेटेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान, मतदाता सूची को किया जाएगा अपडेटेड
Wed, 20 May 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 20 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
हिसार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 15 जून से 14 जुलाई तक चलने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में बुधवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त महेंद्र पाल ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीसी ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 74 प्रतिशत डेटा मैपिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। आगामी सप्ताह में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णत: त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 15 जून से सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने से संबंधित मतदान केंद्र के क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए तथा स्वीप गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि बीएलओ का प्रशिक्षण, राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर बूथ लेवल एजेंटों की सूची तैयार करना, जिला, विधानसभा तथा ईआरओ स्तर पर कॉल सेंटर स्थापित करना सहित सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बूथों के रेशनलाइजेशन के कार्य को भी निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 74 प्रतिशत डेटा मैपिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है।
आगामी सप्ताह में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एसआईआर अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों को भी इस कार्य से जोड़ा जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंच बनाई जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीटीएम सुभाष चंद्र, चुनाव तहसीलदार जगदीप मान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।