फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Vice Chancellor observed the Rabi crops

Hisar News: गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कुलपति ने किया रबी फसलों का अवलोकन

Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor observed the Rabi crops
अधिकारियों के साथ रामधन सिंह बीज फार्म में फसलों का निरीक्षण करते हिसार के चौधरी चरण सिंह हरिया
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने रामधन सिंह बीज फार्म का दौरा किया। हकृवि के पास 2,752 एकड़ जमीन पर रामधन सिंह बीज फार्म है। जिसमें वर्तमान रबी सीजन में राया, गेहूं, जौ, जई, चने की उन्नत किस्मों का बीज उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रो. काम्बोज ने अपने दौरे के दौरान रबी फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रबी फसलों का अवलोकन किया। रामधन सिंह बीज फार्म में वर्तमान रबी सीजन में 1058 एकड़ पर राया, 505 एकड़ में गेहूं, 46 एकड़ में जौ, 104 एकड़ में जई व 46 एकड़ में चने का बीज उत्पादन किया जा रहा है। कुलपति ने वैज्ञानिकों को उन्नत किस्मों के बीजों की पैदावार बढ़ाने व उपलब्ध जल संसाधनों का सदुपयोग करने के बारे में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

रामधन सिंह बीज फार्म के निदेशक डॉ. एसके ठकराल ने बीज फार्म की पैदावार बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. एके ढाका, डॉ. अरविंद मलिक, इंजीनियर राहुल और पुनीत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed