फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The tender for maintenance of street lights is over, councillors are getting the lights repaired at their own level

Hisar News: स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का टेंडर खत्म, पार्षद अपने स्तर पर करवा रहे लाइटें ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The tender for maintenance of street lights is over, councillors are getting the lights repaired at their own level
हांसी। शहर में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का टेंडर खत्म हो गया है। ऐसे में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने के लिए नगर परिषद के पास कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पार्षद खुद अपने खर्च पर वार्डों की खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने का काम कर रहे हैं। स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के टेंडर का समय एक सप्ताह पहले खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं नया टेंडर अलॉट होने में अभी समय है। नगर परिषद के पास भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। इस समय शहर से गुजरने वाले हाईवे सहित कई मुख्य मार्गों व विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट खराब है। नया टेंडर अलॉट होने तक खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर परेशानी बनी रहेगी। अगर नए टेंडर के तहत काम शुरू होने में देरी हुई तो समस्या बढ़ेगी। ऐसे में खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर आमजन परेशान है। वाइस चेयरमैन अनिल बंसल अपने स्तर पर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवा रहे हैं। अन्य पार्षद भी अपने स्तर पर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवा रहे हैं।
विज्ञापन

75 लाख का है नया टेंडर
नगर परिषद स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए इस बार दोगुने से ज्यादा खर्च करेगी। इस बार परिषद ने 75 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। यह टेंडर शुक्रवार शाम को खुलेगा। इसमें देखा जाएगा की कितनी फर्मों ने आवेदन किया है और आवेदन करने वाली फर्में नियमों को पूरा कर रही हैं या नहीं। उसके बाद एक फर्म का चयन कर काम शुरू करवाया जाएगा। इस प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है। बता दें कि रखरखाव का पिछला टेंडर करीब 36 लाख रुपये का था। अब नया 75 लाख रुपये का है। इसका कारण है की शहर में स्ट्रीट लाइटों की संख्या बढ़ी हैं। पहले जहां 10,642 स्ट्रीट लाइट थी। बीते वर्ष 1.31 करोड़ रुपये की लागत से 3500 नई स्ट्रीट लाइट लगी थी। जिससे लाइटों की संख्या बढ़कर 14 हजार 100 हो गई है। हालांकि नई स्ट्रीट लाइटें तीन वर्ष की वारंटी में हैं। ठीक होने पर इन्हें बदलवाया जा सकता है। कई पार्षद नए टेंडर की राशि बढ़ाने को लेकर ऐतराज भी जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का नया टेंडर लगा दिया है। जल्दी ही अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी करवाकर काम शुरू करवा देंगे। - प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed