फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The temperature of Hisar and Charkhi Dadri in Haryana was 43 degree Celsius

हरियाणा: गर्मी ने फिर दिखाए तेवर, 43 डिग्री रहा हिसार और चरखी दादरी का तापमान

Sun, 17 Apr 2022 02:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 02:37 AM IST
सार

आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। चक्रवातीय सर्कुलेशन अब प्रति चक्रवातीय में बदला है। हरियाणा में गर्मी का येलो अलर्ट जारी है।

विज्ञापन
The temperature of Hisar and Charkhi Dadri in Haryana was 43 degree Celsius
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन तापमान में गिरावट के बाद सूर्य देव ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को दिनभर कड़ी धूप रही और हिसार में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है। गर्म हवाओं ने भी लोगों को खूब परेशान किया।

विज्ञापन


चरखी दादरी का अधिकतम तापमान भी 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 42.3, फरीदाबाद के बोपानी का 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में पंचकुला का अधिकतम तापमान सबसे कम 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान फिर से 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम कें द्र चरखी दादरी के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार से चक्र वातीय सर्कुलेशन का स्थान प्रति चक्र वातीय सर्कुलेशन ने ले लिया है, जिसकी वजह से बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की तरफ से शुष्क और गर्म हवाओं का सिलसिला शुरू हो रहा है। इससे तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना हैं। भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ ने भी प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक तेज लू चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 

प्रदेश में विभिनन स्थानों का अधिकतम तापमान 

  • हिसार - 43.0 डिग्री सेल्सियस 
  • चरखी दादरी - 43.0 डिग्री 
  • फरीदाबाद - 42.5 
  • गुरुग्राम - 42.3 
  • सिरसा - 41.9 
  • बालसमंद (हिसार) - 41.8
  • महेंद्रगढ़ - 41.1
  • नारनौल - 41.8 
  • रोहतक - 40.6 
  • भिवानी  - 40.3
  • जींद  - 41.6 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed