फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The team found the illegal cattle shed of Gurmel empty and caught 38 cows roaming in the open.

Hisar News: टीम को गुरमेल का अवैध पशु बाड़ा मिला खाली तो खुले में घूम रहे 38 गोवंश को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The team found the illegal cattle shed of Gurmel empty and caught 38 cows roaming in the open.
न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में अ​भियान के दौरान पकड़ी गाय को गाड़ी में चढ़ाता निगम कर्मचारी। 
हिसार। नगर निगम की पशु पकड़ो टीम महाअभियान के तहत बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन एरिया में पहुंची। टीम ने शहर के सबसे बड़े अवैध पशु बाड़ों में शामिल गुरमेल के बाड़े की जांच की तो एक भी पशु नहीं मिला। आरोप है कि टीम के आने से पहले ही गुरमेल ने बाड़े के सभी पशुओं को खुले में छोड़ दिया था। हालांकि टीम ने खुले में घूम रहे गुरमले के 38 गोवंश समेत दिनभर चली आठ घंटे की कार्रवाई के दौरान 74 पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य भिजवाया। इनमें 59 गाय व 15 बछड़े शामिल हैं। इस दौरान टीम को स्थानीय लोगों ने पशु बाड़ों की लोकेशन तक बताई। बता दें कि अभियान के पहले दिन निगम ने पड़ाव गुजरान, टिब्बा दानाशेर व स्वागत कॉलोनी में पशु बाड़ों पर कार्रवाई कर 57 गोवंश को पकड़ा था।
विज्ञापन

दुकान में बंधी मिली 12 गाय व 8 बछड़े
गुरमेल का बाड़ा खाली मिलने पर टीम आगे चेक करने लगी तो एक कर्मचारी ने आवाज लगाई कि दुकान के अंदर गाय खड़ी हैं। निगम कर्मचारियों ने सोचा कि यह गुरमेल की गाय होंगी। दुकान के पीछे भी एक गेट बना रखा था। यहां से टीम ने देखा तो अंदर 72 नंबर की गाय खड़ी थीं। ये नंबर सोनू बिहारी का है, जो अवैध पशु बाड़े चलाता है। इसी बीच यहां स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने बताया कि सोनू बिहारी काफी पशु रखता है, जो दिन भर खुले में घूमते हैं और गंदगी फैलाते हैं। वह इन पशुओं से काफी परेशान हैं। आप सोनू बिहारी पर कार्रवाई क्यों नहीं करते। इस पर एएमसी प्रदीप हुड्डा ने दुकान में बंधी सभी गायों को पकड़ने को कहा। टीम दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसी। अंदर 12 गाय व 8 बछड़े बंधे थे। एक छह माह के बछड़े पर 72 नंबर अंकित किया हुआ था। यहां चारे व पानी की व्यवस्था नहीं थी। टीम ने इन गायों को पकड़कर गाड़ियों में चढ़ा लिया।
विज्ञापन


व्यक्ति बोला-गली के अंदर भी सोनू बिहारी का पशु बाड़ा
मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने टीम को बताया कि पास ही गली के अंदर भी सोनू बिहारी का एक पशु बाड़ा है। जब वहां जाकर देखा तो एक प्लॉट में 7-8 पशु बंद थे, जिन पर 72 नंबर अंकित था। यहां भी टीम ने ताला तोड़कर पशु निकाले। दिन भर में सोनू बिहारी के 26 पशुओं को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले में घूमते मिले गुरमेल के पशु
इसी बीच एक व्यक्ति ने बताया कि पिछली गली में 20-25 गाय खड़ी हैं। वहां जाकर देखा तो सभी 24 नंबर की गाय थीं, जो गुरमेल का नंबर है। फिर इन गायों को एक प्लॉट में रोक दिया। इसी बीच सूचना मिली कि आगे खुले में और गाय घूम रही हैं और वे भी गुरमेल की ही गाय हैं। इन्हें भी उसी प्लॉट में रोक दिया गया। अभियान के दौरान गुरमेल की कुल 38 गायों को पकड़ा गया।


मेयर गौतम सरदाना के दिशा निर्देश अनुसार पशु पकड़ो महाअभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान तब तक जारी रखेंगे, जब तक पूरा शहर पशु मुक्त नहीं हो जाता। शहरवासियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि कोई भी अपने पशु को सड़क पर खुला न छोड़े। - कैप्टन नरेंद्र शर्मा, मनोनीत पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed