{"_id":"694aeb1d0ea7c4fb2502de4b","slug":"the-subdivision-complex-has-now-become-the-district-secretariat-the-hsvp-is-looking-for-land-for-additional-buildings-hisar-news-c-21-hsr1020-776686-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: उपमंडल परिसर अब जिला सचिवालय बना, अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए जमीन की खोज में एचएसवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: उपमंडल परिसर अब जिला सचिवालय बना, अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए जमीन की खोज में एचएसवीपी
Wed, 24 Dec 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
हांसी उपमंडल परीसर हुआ अब जिला सचिवालय। मंगलवार को बकायदा इसे लिखवा दिया गया। प्रशासन
हांसी। जिला बनने की अधिसूचना जारी होते ही हांसी का उपमंडल परिसर अब जिला सचिवालय बन गया है। मंगलवार को अधिकारिक रूप से भवन पर इसका नाम लिखकर उद्घाटन किया गया। वर्तमान भवन जिला स्तर की आवश्यकताओं के हिसाब से छोटा है इसलिए अतिरिक्त प्रशासनिक भवन बनाने की योजना बनाई जा रही है।
एसडीएम और तहसीलदार ने शहर में दिल्ली रोड पर विभिन्न स्थानों पर खाली पड़ी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की जमीनों का निरीक्षण किया। इनमें नई सब्जी मंडी के पास और नहर पार क्षेत्रों की जमीन शामिल है। कई वर्ष पहले इन जमीनों का अधिग्रहण किया गया था लेकिन अब तक वे खाली पड़ी हैं। जिला सचिवालय के पीछे की खाली जगह का भी चयन किया गया है।
सचिवालय का विस्तार और आवश्यकताएं
जिला सचिवालय में पहले से एसडीएम कार्यालय, तहसील परिसर और ई-निर्देश केंद्र हैं। अब डीसी, एडीसी, सीटीएम, डीडीपीओ, डीआरओ सहित विभिन्न जिला अधिकारी आएंगे, जिनके कार्यालयों के लिए अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता है। योजना के अनुसार, दूसरे तल पर डीसी कार्यालय बनाया जाएगा, ग्राउंड फ्लोर पर एसडीएम और तहसील कार्यालय होंगे और तीसरे तल पर अन्य कार्यालयों के लिए स्थान तैयार किया जाएगा। जिन विभागों के कार्यालय पहले से मौजूद हैं उनके जिला स्तर के अधिकारियों के कार्यालय वहीं बनाए जाएंगे। अन्य विभागों के कार्यालयों के लिए नई जमीन का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
::::::::
सचिवालय के दाईं तरफ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए छोड़ी गई एचएसवीपी की जमीन को जिला सचिवालय के विस्तार के लिए चुना गया है। इसके लिए एचएसवीपी अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है।।
- राजेश खोथ, एसडीएम