फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The struggle paid off: The Public Health Department repaired the drinking water line leak on 12 Quarter Road.

संघर्ष रंग लाया: जनस्वास्थ्य विभाग ने 12 क्वार्टर रोड पर पेयजल लाइन लीकेज दुरुस्त की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The struggle paid off: The Public Health Department repaired the drinking water line leak on 12 Quarter Road.
12 क्वार्टर रोड पर दुरुस्त की गई पेयजल लाइन। 
हिसार। 12 क्वार्टर रोड के लोगों का लगातार किया जा रहा संघर्ष आखिरकार रंग ले आया। रुप नगर चौक के पास लंबे समय से लीकेज हो रही पेयजल लाइन को जनस्वास्थ्य विभाग ने दुरुस्त कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने इसके बाद अब नगर निगम से मांग की है कि रोड के अधूरे पड़े टुकड़े का निर्माण भी जल्द कराया जाए।
विज्ञापन

रुप नगर चौक के पास करीब 30 से 40 फीट हिस्से में रोड निर्माण का कार्य पिछले आठ माह से रुका हुआ है। इस लापरवाही के विरोध में ‘जवाब दो हिसाब दो’ संस्था और स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों नगर निगम कार्यालय के बाहर ढोल बजाकर विरोध जताया था। इसके बाद 23 नवंबर को लोगों ने मौके पर ही प्रदर्शन किया और विधायक व मेयर की फोटो के आगे धूपबत्ती कर नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया था कि न तो नगर निगम अधूरे पड़े रोड को पूरा कर रहा है और न ही जनस्वास्थ्य विभाग लीकेज वाली पेयजल लाइन को दुरुस्त कर रहा है। लगातार आवाज उठाए जाने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया और मंगलवार को पेयजल लाइन की मरम्मत का काम पूरा कर दिया। इससे चौक पर बनने वाली कीचड़ की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘जवाब दो हिसाब दो’ संस्था के अध्यक्ष राजीव सरदाना ने कहा कि अब जब पेयजल लाइन ठीक कर दी गई है, तो नगर निगम को भी तत्काल रोड निर्माण का काम पूरा करवाना चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed